◾बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र
◾भाइयों ने बहनों को दिया रक्षा का वचन
◾घरों व मंदिरों में हुई पूजा अर्चना, विभिन्न पकवान भी बने
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
कोसी घाटी क्षेत्र में रक्षाबंधन त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। घरों में विभिन्न पकवान बनाए गए। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध रक्षा का वचन लिया। भाइयों ने बहनों को उपहार भी भेंट किए।
गुरुवार को धर्माचार्यों के अनुसार विधि विधान से रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। सुबह घरों व मंदिरों में पूजा अर्चना का दौर चला। दूर-दराज से बहन तो कहीं भाई बहनों के पास पहुंचे। बहनों ने भाइयों का मुंह मीठा कर कलाई पर रक्षा सूत्र बांध रक्षा का वचन लिया। भाइयों ने भी बहनों को विशेष उपहार भेंट किए। बच्चों ने भी त्यौहार उल्लास के साथ मनाया। रक्षाबंधन पर रोडवेज बस में निशुल्क यात्रा योजना का भी बहनों ने लाभ उठाया। बसों के माध्यम से बहने दूरदराज रहने वाले वाले भाइयों के पास पहुंची।
