◾स्टेट हाईवे पर उपराडी़ क्षेत्र का मामला
◾ घर लौटते वक्त स्कूटी में बैठने पर गश खाकर गिरा
◾ घटना से हड़कंप, स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे पर उपराड़ी क्षेत्र में होटल से घर लौट रहा होटल कर्मी बेसुध होकर सड़क पर गिर गया। आनन फानन में उसे गोविंद सिंह माहरा नागरिक चिकित्सालय रानीखेत ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।डा. नरेन्द्र सिंह के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला ब्रेन हेमरेज का प्रतीत हो रहा है। बाद में पंचनामा भर पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया। घटना से स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

उपराड़ी गांव निवासी संतोष कुमार (40वर्ष) पुत्र स्व. वीरेंद्र लाल स्टेट हाइवे पर एक होटल में कार्यरत था । बुधवार दोपहर को संतोष ने होटल में किसी कार्य के सिलसिले से पहुंचे स्थानीय युवक से स्कूटी में लिफ्ट देने का आग्रह किया। युवक ने हामी भरी और बैठने को कहा। संतोष स्कूटी में बैठने का प्रयास कर रहा था की एकाएक वह गश खाकर असंतुलित होकर नीचे गिर गया। संतोष के गिरने व नाक व मुंह से काफी खून बहने से हड़कंप मच गया। आनन फानन में उसे निजी वाहन से गोविंद सिंह माहरा नागरिक चिकित्सालय रानीखेत ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने संतोष को मृत घोषित कर दिया। डा. नरेंद्र सिंह के अनुसार प्रथम दृष्टया मौत का कारण ब्रेन हेमरेज प्रतित हो रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के तीन मासूम बच्चे हैं। संतोष की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। देर शाम भुजान स्थित शमशान घाट में मृतक की अंत्येष्टि कर दी गई।