🔳तीन करोड़ रुपये की लागत से किया गया डामरीकरण तोड़ने लगा दम
🔳जगह जगह गड्डो से आवाजाही हुई खतरनाक
🔳ग्रामीणों ने जांच कर दोबारा डामरीकरण की उठाई मांग
🔳अनदेखी पर दे डाली आंदोलन की चेतावनी

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय समेत तमाम गांवो को जोड़ने वाले भुजान – बेतालघाट मोटर मार्ग पर तीन करोड़ रुपये की भारी भरकम लागत से किया गया डामरीकरण जवाब देने लगा है। यह हालत तब है जब डामरीकरण को दो वर्ष का ही समय बिता है। गांवो के बाशिंदों ने मामले में कार्रवाई किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है। साफ कहा है गुणवत्ताविहीन कार्य कर बजट की बर्बादी की जा रही हैं।

बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय समेत तमाम गांवो को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण भुजान – बेतालघाट मोटर मार्ग पर करीब दो वर्ष पूर्व सरकार ने डामरीकरण किए जाने को तीन करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की। भारी भरकम बजट से मोटर मार्ग पर डामरीकरण किया गया पर अब अभी दो वर्ष का ही समय बिता है कि जगह डामरीकरण उखड़ने लगा है। कदम कदम पर डामरीकरण की उधड़ती परतें गड्ढे गुणवत्ताविहीन कार्यों की हकीकत बयां कर रहे हैं। ग्रामीणों को जान जोखिम में डाल आवाजाही को मजबूर होना पड़ रहा है। मोटर मार्ग पर धारी, खैरनी, थापली, हल्सों, चडूयूला समेत तमाम क्षेत्रों में डामर की परते तेजी से उधड़ती जा रही है। भारी भरकम लागत से किए गए डामरीकरण के उखड़ने से गांव के बाशिंदों में गहरी नाराजगी है। स्थानीय बहादुर सिंह जलाल, बिशन सिंह, बचे सिंह, नारायण सिंह आदि ग्रामीणों ने मामले की जांच करा दोबारा डामरीकरण करवाए जाने की पुरजोर मान उठाई है। चेतावनी दी है जल्द दोबारा डामरीकरण नहीं किया गया तो फिर गांवों के बाशिंदों को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा।

One thought on “सरकारी बजट ठिकाने लगाने का जरिया बनी ग्रामीण सड़के”
  1. Sahid balwant koshi road ka bhi hal bura h… Sarkar bhi isme pese lipai putai ki trh use kr rhi h… Bajat ko puri tarah thhikane lgane ka kam kr rhi h…

Comments are closed.

error: Content is protected !!