◾ गांव में होने वाले विकास कार्यों के प्रस्ताव किए गए तैयार
◾ कूडा़ निस्तारण को प्रत्येक परिवार की जिम्मेदारी की गई तय
◾ होटल, रेस्टोरेंट तथा दुकानदारों के शुल्क निर्धारण पर हुआ मंथन
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के ग्राम पंचायत छड़ा – खैरना की खुली बैठक में तमाम अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से कूड़ा निस्तारण में प्रत्येक परिवार की जिम्मेदारी तय कर व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से शुल्क निर्धारण पर भी गहन मंथन किया गया। गांव में होने वाले कार्यों के प्रस्ताव तैयार किए गए।
महिला सभागार गरमपानी में ग्राम प्रधान प्रेम नाथ गोस्वामी की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत की बैठक हुई। ग्राम प्रधान प्रेम नाथ गोस्वामी ने कहा की गांव के विकास को गंभीरता से कार्य किया जा रहा है भरोसा दिलाया की विकास कार्यों को गति देने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। पूर्व में हुए कार्यों की समीक्षा कर नए प्रस्ताव तैयार किए गए। सर्वसम्मति से कूड़ा निस्तारण को क्षेत्र के प्रत्येक परिवार की जिम्मेदारी तय की गई साथ ही व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से शुल्क निर्धारण पर भी चर्चा की गई। संचालन पितांबर आर्या ने किया। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य तुलसी देवी, युगल शर्मा, दीप चंद्र, राजेंद्र प्रसाद, पीयूष कुमार, गीता गोस्वामी, हरी राम, विमला, पूजा परिहार, आदि मौजूद रहे।