◾तमाम महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर दी गई विस्तार से जानकारी
◾ कोरोना संक्रमण की रोकथाम को ग्रामीणों को मास्क लगाने को किया जाएगा जागरूक
◾ योजनाओं की जानकारी का प्रचार प्रसार की भी अपील
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत आशा कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर गरमपानी में शुरु हो गया। आशा कार्यकर्ताओं को कार्यों व योजनाओं की जानकारी दी गई। गांवों में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाया को मास्क लगाने का आह्वान किया गया।
एनएचएम के तत्वाधान में शुक्रवार को गरमपानी स्थित सभागार में आशा कार्यकर्ताओं के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ मास्टर ट्रेनर माहेश्वरी बर्गली व आशा देवी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्वलित कर किया। मास्टर ट्रेनर माहेश्वरी व आशा देवी ने आशा कार्यकर्ताओं को उनके कार्यों, गांवों का दौरा, विभिन्न बीमारियों की जानकारी तथा नवजात शिशुओं की देखभाल, गर्भवती व धात्री महिलाओं को सरकार से मिलने वाली योजनाओं की जानकारी दी। नवजात शिशु का वजन, तापमान, पोषण व कुपोषण के बारे में बताया। आशा कार्यकर्ताओं को ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस में भाग लेने, स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचने, ग्राम स्तरीय बैठकों का आयोजन तथा रिकॉर्ड बनाने व गांवों में लोगों को कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जागरुक करने का आह्वान किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बेतालघाट ब्लॉक के छडा़ – खैरना, पाडली, हली, ज्योग्याडी़, मल्लाकोट, कफूल्टा, निगलाट, सिल्टोना, ब्यासी, हरोली, सिरोडी़, हरोली, खलाड़, पांगकटारा, मझेडा़ समेत कई गांवों से पहुंची आशाओ ने हिस्सा लिया। इस दौरान पुष्पा जोशी, नीमा भट्ट, भगवती देवी, खष्टी देवी,गंगा भंडारी, दीपा बिष्ट, प्रेमा शाही, बसंती तिवारी, भगवती जंतवाल, गंगा देवी, मंजू देवी, जानकी देवी, रोशनी, पिंकी बर्गली, माया रौतेला, चंद्रा देवी माता जलाल, हंसा जोशी, हेमा सुयाल, सावित्री जलाल समेत चालीसा आशा कार्यकर्ता मौजूद रही।
