◾ रामगाढ़ पुल पर गड्डे बन चुके हैं परेशानी का सबब
◾दोपांखी पुल भी कर रहा बड़ी घटना की ओर इशारा
◾ विभागीय अफसरों की अनदेखी पड़ सकती है भारी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर रामगाढ़ व दोपांखी क्षेत्र में स्थित महत्वपूर्ण सेतू बदहाली का दंश झेल रही है। कभी भी बड़ी घटना सामने आ सकती है बावजूद संबंधित विभाग अनदेखी पर आमादा है। तराई को कुमाऊं से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण सेतूओं की अनदेखी से लोगों में रोष व्याप्त है। तत्काल पुलों को दुरुस्त किए जाने की मांग उठी है।
जहां एक ओर कुमाऊं की लाइफ लाइन अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे जगह जगह खस्ताहाल है वहीं अब महत्वपूर्ण सेतूओं की अनदेखी कभी भी भारी पड़ सकती है। रामगाढ़ क्षेत्र में स्थित पुल पर गड्डे बडे़ हादसे को आमंत्रण दे रहे हैं। कई बाइक सवार गड्ढों से असंतुलित होकर रपटकर चोटिल तक हो चुके हैं। छोटे – बडे़ वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का अंदेशा भी बढ़ता जा रहा है। रात के वक्त जोखिम दोगुना बढ़ जा रहा है। दोपांखी क्षेत्र में स्थित पुल पर लगे लोहे के गार्डर तक एक ओर को झुकते चले जा रहे हैं जिससे पुल पर भी खतरा मंडरा रहा है। महत्त्वपूर्ण हाइवे पर रोजाना की बडे़ अधिकारी आवाजाही करते हैं बावजूद पुलों की हालत को नजरंदाज किया जा रहा है जो भविष्य में बढ़ीं घटना का कारण बन सकता है। तराई को कुमाऊं से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण हाईवे पर स्थित पुलो की अनदेखी से लोगों में गहरी नाराजगी है। दिनों दिन बढ़ रहे खतरे से लोगों ने अनहोनी की आंशका जताई है‌। लक्ष्मण सिंह मेहरा, गोधन सिंह बर्गली, रघुराज सिंह, शिवराज सिंह, तारा सिंह बिष्ट आदि ने दोनों पुलो का निरीक्षण कर खतरा टालने को ठोस उपाय किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है। चेतावनी दी है की यदि अनदेखी की गई तो आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।

error: Content is protected !!