◾ व्यापारियों ने जताई नाराजगी, व्यापार प्रभावित होने का लगाया आरोप
◾ क्वारब व भवाली से कर दिया जा रहा रुट डायवर्ट
◾ यात्री वाहनो पर ही निर्भर है कई बाजारों के व्यापारियों का कारोबार
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर रुट डायवर्ट किए जाने से व्यापारियों ने गहरी नाराजगी जताई है। आरोप लगाया की रुट डायवर्ट किए जाने से कारोबार ठप हो जा रहा है। आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। व्यापारियों ने यातायात व्यवस्था को ठोस उपाय किए जाने की मांग उठाई है न कि रुट डायवर्ट करने की। चेतावनी दी है कि यदि मनमानी की गई तो फिर व्यापारियों को एकजुट कर आंदोलन शुरु किया जाएगा।
दरअसल हाइवे पर स्थित कैंची धाम में रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। हाइवे पर यातायात व्यवस्था बड़ी चुनौती बनती जा रही है हालांकि मंदिर के समीप पार्किंग भी तैयार कर ली गई है बावजूद हाइवे पर जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में भवाली व क्वारब से रुट डायवर्ट कर दिया जाता है। शनिवार को भी रुट डायवर्ट कर दिया गया। यात्री वाहनों की आवाजाही न होने गरमपानी, खैरना, छड़ा, लोहाली, रामगाढ़, चमड़ियां, काकड़ीघाट, सुयालबाडी़ आदि क्षेत्रों में होटल व्यवसाय से जुटे कारोबारियों का कारोबार ठप हो जा रहा है। व्यापारियों ने आरोप लगाया की यात्री वाहनो का रुट डायवर्ट किए जाने से व्यवसाय ठप होता जा रहा है। व्यापारियों का व्यवसाय यात्री वाहनों पर ही निर्भर है। व्यवसाय ठप होने से परिवार की आर्थिक स्थिति भी बिगड़ती जा रही है। व्यापारी नेता मनीष तिवारी, दीवान सिंह, चंदन सिंह, पंकज नेगी, विरेंद्र सिंह बिष्ट, नरेंद्र सिंह, संजय सिंह, कुबेर सिंह जीना आदि ने यातायात व्यवस्था के लिए ठोस विकल्प तैयार करने की मांग उठाई है। चेतावनी दी है की यदि मनमाना रवैया अपनाया गया तो फिर व्यापारियों को एकजुट कर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।
