◾ सुबह से देर शाम तक हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे कैंची धाम
◾ एक एक कर श्रद्धालुओ ने बाबा के दर पर टेका मत्था
◾ अद्भुत है बाबा की लीला, उमड़ रहा आस्था का सैलाब
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर आस्था केंद्र बाबा नीम करौली के दरबार में सुबह से शाम तक बाबा भक्तों का सैलाब उमड़ा। भक्तों की भीड़ खुद नियंत्रित होती चली गई। ऐसा लगा स्वंय बाबा ने व्यवस्थाएं संभाल रखी है। बाबा के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने बाबा के दर पर मत्था टेका।
शनिवार को सुबह तकरीबन चार बजे से ही कैंची धाम स्थित बाबा नीम करौली आश्रम में श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरु हो गया। दिन चढ़ने के साथ ही श्रद्धालुओं की संख्या हजारों में पहुंच गई। देर शाम तक मंदिर से अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे तक बाबा भक्तों की कतार लगी रही। सभी व्यवस्थाएं नियंत्रित होती चली गई ऐसा लगा मानो खुद साक्षात बाबा ने व्यवस्था संभाल रखी हो। बाबा भक्तों ने नीम करौली के जयकारों के साथ पूजा अर्चना कर हनुमान चालीसा का पाठ किया। देश प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना हुई। पुलिस टीम भी दिनभर हाइवे पर मुस्तैद रही।
