◾ धूमधाम से मनाया गया आरोही बाल संस्कार विद्यालय का वार्षिकोत्सव
◾ विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को किया गया सम्मानित
◾रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

रामगढ़ ब्लॉक के प्यूडा़ गांव में स्थित आरोही बाल संस्कार विद्यालय का वार्षिकोत्सव व वार्षिक खेल दिवस धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले नौनिहालों को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने शानदार रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दे समां बांधा।
शनिवार को विद्यालय के वार्षिकोत्सव का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार बिष्ट, संस्था के अधिशासी निदेशक डा. पंकज तिवारी तथा कुंदन चिलवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य ने विद्यालय की वार्षिक आख्या प्रस्तुत की। बताया कि वर्ष 2022 – 23 के शैक्षिक सत्र में शिक्षकों के लिए छह कैपेसिटी बिल्डिंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों के लिए आठ कार्यशाला, दो एक्सपोजर विजिट, अभिभावकों के लिए पर्सनैलिटी डेवलपमेंट वर्कशॉप हुई। बीइओ रामगढ़ गीतिका जोशी के नेतृत्व में समय-समय पर स्वच्छता जागरूकता रैलियां निकाली गई। उत्तराखंड ग्रामीण हिमालयन हॉट के दौरान विद्यालय के मेधावियो ने पहले व दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया। मुख्यमंत्री उदयीमान उन्नति योजना के तहत विद्यालय के उज्जवल, प्रीति व हर्षित बिष्ट का चयन हुआ जिसमें विद्यार्थियों को प्रत्येक माह पंद्रह सौ रुपये की छात्रवृति दी जा रही है। सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में भी दो विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की। बताया कि वर्तमान में विद्यालय में 17 शिक्षक 155 नौनिहालों को शिक्षा दे रहे हैं जबकि 5000 पुस्तकों का पुस्तकालय व 20 कंप्यूटर उपलब्ध है। विद्यार्थियों ने इंद्रधनुषी मंच पर कुमाऊनी, गढ़वाली, पंजाबी आदि रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दे खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप रस्तोगी व नेहा रौतेला ने किया। इस दौरान बृजेश कुमार, चंद्रशेखर, यशपाल आर्या, पूर्णिमा, दीपा, ज्योति,नेहा, मुन्नी, हेमा, पूजा, निधि, गोपाल सिंह नेगी, दीपक चंद्र, तारा दत्त, कवि कुमार, संजय बिष्ट, राकेश समेत अभिभावक मौजूद रहे।