🔳 बेतालघाट तहसील के विभिन्न गांवों में शिविर की रुपरेखा तैयार
🔳 उपजिलाधिकारी ने तय रोस्टर के अनुसार शिविर के दिए निर्देश
🔳 राजस्व उपनिरीक्षकों को सौंपी गई अहम जिम्मेदारी
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]
बेतालघाट तहसील के गांवों में फार्मर रजिस्ट्री की तैयारी तेज हो गई है। श्री कैंची धाम तहसील की उपजिलाधिकारी मोनिका ने बकायदा रोस्टर तैयार कर राजस्व उपनिरीक्षकों को गांवों में शिविर लगाकर किसानों की फार्मर रजिस्ट्री के निर्देश दिए हैं। एसडीएम के अनुसार 24 फरवरी से दस मार्च तक गांवों में शिविर के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्री का कार्य किया जाएगा।
बेतालघाट तहसील के विभिन्न गांवों में किसानों की फार्मर रजिस्ट्री के कार्य को प्रशासन ने रोस्टर तैयार कर लिया है। रोस्टवार गांवों में शिविर लगाकर फार्मर रजिस्ट्री का कार्य होने से सूदूर गांवों के किसानों को दूर दराज भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी बल्कि गांव में ही किसान फार्मर रजिस्ट्री करा सकेंगे। श्री कैंची धाम तहसील की उपजिलाधिकारी मोनिका ने चौबीस फरवरी से दस मार्च तक बेतालघाट तहसील के अलग-अलग गांवों में शिविरों के माध्यम से किसानों की फार्मर रजिस्ट्री के निर्देश जारी किए हैं। फार्मर रजिस्ट्री के लगने वाले शिविरों की जिम्मेदारी राजस्व उपनिरीक्षकों को सौपी गई है। इसके तहत पंचायत भवन मल्ला गांव, राजकीय प्राथमिक विद्यालय ओडाबास्कोट, जोशीखोला, पंचायत भवन भतरौजखान, बिनकोट, नौघर, सेठीधारकोट, सेठी बेलगांव, जीआइसी तल्ली सेठी, पंचायत भवन कटिमी, तौराड, अमेल, कृषि विज्ञान केंद्र हरचनोली, पंचायत भवन मल्ली पाली, रोपा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय रोलिया गांव, तिवाड़ी गांव, सूखा, पंचायत भवन रहेली, राजकीय प्राथमिक विद्यालय तल्ला बर्धो गांव में शिविर लगाकर फार्मर रजिस्ट्री का कार्य किया जाएगा। उपजिलाधिकारी ने शिविरों के लिए राजस्व उपनिरीक्षक कपिल कुमार, सागर बधानी, प्रिती कुमारी, प्रेमा बिष्ट को अहम जिम्मेदारी सौंप एग्रीस्टेक योजना के तहत विकासखंड प्रभारी कृषि जितेंद्र से समन्वय स्थापित कर किसानों की फार्मर रजिस्ट्री किए जाने के दिशा निर्देश दिए हैं।
