◾नारी शक्ति वंदन अधिनियम को कैबिनेट से स्वीकृती मिलने पर खुशी
◾ महिला सशक्तिकरण की दिशा में करार दिया ऐतिहासिक कदम
◾ बेतालघाट में महिला मोर्चा की बैठक में मिष्ठान वितरण
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट में महिला मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक में तमाम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया गया। पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को केंद्रीय कैबिनेट से स्वीकृती मिलने पर खुशी व्यक्त की। मिष्ठान वितरण भी किया गया।
बुधवार को महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंपा जलाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में केंद्रीय कैबिनेट के नारी शक्ति वंदन अधिनियम को स्वीकृति देने पर खुशी जताई गई। मोर्चा अध्यक्ष चंपा जलाल ने इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। कहा की अधिनियम को स्वीकृति दे कैबिनेट ने मातृशक्ति का मान सम्मान बढ़ाया है। वक्ताओं ने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में महत्वपूर्ण फैसले लिए जा रहे हैं। बैठक में मिष्ठान वितरण भी किया गया। इस दौरान महामंत्री रितु तिवारी, चित्रा जैडा़, सोनी बोहरा, राधा जलाल, गीता बोहरा, विमला नेगी, नीमा बोहरा, हेमा जलाल, दुर्गा भंडारी, बसंती देवी, गीता देवी, ममता देवी, मंजू देवी, नीमा देवी, नीमा डोर्बी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!