◾ग्राम प्रधान तिवाड़ीगांव ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
◾नवनिर्मित पुल तक पहुंचने को रास्ते के निर्माण पर दिया जोर
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

घंघरेठी व तिवाड़ीगांव के बीच बने सेतू पर आवाजाही को मुख्य सड़क से पक्के रास्ते का निर्माण किए जाने की मांग तेज हो गई है। ग्राम प्रधान रोहित तिवाड़ी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेज खनन न्यास निधि से रास्ते के निर्माण को बजट उपलब्ध कराने की पुरजोर मांग उठाई है।
तिवाड़ीगांव व घंघरेठी गांव को जोड़ने के लिए कोसी नदी क्षेत्र में लगभग 15 करोड़ रुपये की भारी भरकम लागत से बीते वर्ष पुल का निर्माण किया गया है पर रतौडा़ – बेतालघाट मोटर मार्ग से पुल तक पहुंचने को बना मार्ग क्षतिग्रस्त है। जिससे गांव के बाशिंदे पुल का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे। ग्राम प्रधान रोहित तिवाड़ी ने जिलाधिकारी वंदना सिंह को ज्ञापन भेज बताया है की करीब सौ मीटर क्षेत्र में पक्के रास्ते की जरूरत है ताकी गांव के बाशिंदों को पुल का लाभ मिल सके। ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी से खनन न्यास निधि से रास्ता निर्माण को समुचित बजट उपलब्ध कराए जाने की पुरजोर मांग उठाई है ताकि गांव के बाशिंदे लाभान्वित हो सकें।

error: Content is protected !!