🔳भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में अहम बिंदुओं पर हुई चर्चा
🔳बूथवार समीक्षा कर संगठनात्मक मजबूती पर दिया गया जोर
🔳दोबारा अजय भट्ट को प्रत्याशी बनाए जाने पर किया मिष्ठान वितरण
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

भाजपा मंडल कार्यालय में हुई भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में तमाम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया गया। नैनीताल ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट से अजय भट्ट को दोबारा टिकट मिलने पर खुशी व्यक्त की गई। वक्ताओं ने कहा कि इस बार भी अजय भट्ट भारी मतों से विजयी होकर जीत का परचम लहराएंगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह ने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारीयों में जुटने का आह्वान किया।
सोमवार को मंडल कार्यालय गरमपानी में हुई बैठक में अजय भट्ट को दोबारा लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त किया। मिष्ठान वितरित कर खुशी व्यक्त की गई। वक्ताओं ने कहा की आगामी लोकसभा चुनाव में पांचों लोकसभा सीटों पर पार्टी प्रत्याशी विजयी होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूत करेंगे। मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह ने बूथवार संगठन के कार्यों की समीक्षा कर मजबूती पर जोर दिया। मंडल अध्यक्ष ने कहा की अजय भट्ट दोबारा रिकार्ड मतों से विजयी होकर इतिहास रचेंगे। कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। इस दौरान भगवत सिंह बिष्ट, दीवान सिंह जलाल, तारा सिंह, गोधन बर्गली , दलिप बोहरा, अनिल बुधलाकोटी, यशपाल चंद्र, विजयी नेगी, नरेंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!