🔳 व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को भी उठाए ठोस कदम
🔳भाजपा पदाधिकारियों व व्यापारियों ने दी चौकी प्रभारी को विदाई
🔳 खैरना से रामगढ़ स्थानांतरण होने पर हुआ विदाई समारोह
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

भाजपा पदाधिकारियों व व्यापारियों ने चौकी खैरना प्रभारी दिलीप कुमार को रामगढ़ स्थानांतरण होने पर विदाई दी। बाबा नीम करौरी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा की चौकी प्रभारी दिलीप ने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को गंभीरता से कार्य किया। जिसका लाभ व्यापारियों व स्थानीय लोगो को मिल रहा है।
सोमवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह व प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में व्यापारी व भाजपा कार्यकर्ता खैरना चौकी पहुंचे। चौकी प्रभारी दिलीप कुमार को रामगढ़ स्थानांतरण पर विदाई दी। बाबा नीम करौरी का चित्र भेंट कर उज्जवल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा की दिलीप ने बाजार क्षेत्र में कानून व्यवस्था दुरुस्त करने को महत्वपूर्ण कार्य किए। जाम से निजात दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समय समय पर जागरुकता अभियान चलाकर लोगों को कानूनी जानकारियां उपलब्ध कराई। इस दौरान महामंत्री गोविन्द सिंह नेगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद मेहरा,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह बिष्ट, राजेंद्र सती, भावना आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!