🔳हाइवे से तमाम गांवों को जोड़ने वाला काकड़ीघाट – द्वारसौ मार्ग बदहाल
🔳अनगिनत गड्ढे व क्षतिग्रस्त मार्ग से बढ़ता ही जा रहा जोखिम
🔳ग्रामीणों ने लगाया अफसरों पर अनदेखी किए जाने का आरोप
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से तमाम गांव को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण द्वारसौ काकडी़घाट मोटर मार्ग की बदहाली से ग्रामीणों को जान हथेली पर रख आवाजाही को मजबूर होना पड़ रहा है। रात के वक्त जोखिम दोगुना बढ़ जा रहा है बावजूद कोई सुधलेवा नहीं है। ग्रामीणों ने मोटर मार्ग को दुरुस्त किए जाने की मांग उठाई है। अनदेखी पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
हाईवे पर काकडी़घाट क्षेत्र से तमाम गांवो को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण द्वारसौ काकडी़घाट मोटर मार्ग पर तमाम गांवो के सैकड़ो बाशिंदे आवाजाही करते हैं।मोटर मार्ग के जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने व अनगिनत गड्ढे होने से ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण कई बार मोटर मार्ग को दुरुस्त किए जाने की मांग उठ चुके हैं बावजूद सुध नहीं ली जा रही। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है बावजूद विभागीय अधिकारी अनदेखी पर आमादा है। कई बार कहने के बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा। ग्राम प्रधान बीना बिष्ट, नरेंद्र सिंह, गोपाल सिंह, महेंद्र सिंह, भीम सिंह, लक्ष्मण सिंह, बची राम, ललित राम, सुंदर सिंह, राजेंद्र सिंह, पूरन सिंह आदि ने मोटर मार्ग को दुरुस्त किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है। दो टूक चेताया है कि यदि अनदेखी हुई तो फिर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।

error: Content is protected !!