🔳खैरना से तमाम गांवों को जोड़ने वाला पैदल मार्ग बदहाल
🔳ग्रामीण कई बार उठा चुके मांग पर नहीं हो रही सुनवाई
🔳अनदेखी से गांवों के बाशिंदों में गहरी नाराजगी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

खैरना चौराहे से सरस्वती शिशु मंदिर समेत तमाम गांवों को जोड़ने वाला पैदल मार्ग बदहाली का दंश झेल रहा है। स्कूली बच्चों पर खतरा बढ़ता ही जा रहा है बावजूद सुध नहीं ली जा रही। ग्रामीणों ने पैदल रास्ते को दुरुस्त किए जाने की मांग उठाई है।
रातीघाट बेतालघाट मोटर मार्ग पर खैरना क्षेत्र से मझेडा़, डोबा, चूवारी समेत तमाम गांवों को जोड़ने वाला पैदल रास्ते की हालत बिगड़ती जा रही है। इसी मार्ग से सरस्वती शिशु मंदिर के सैकड़ों नौनिहाल भी आवाजाही करते हैं पर रास्ते के सुधार को ठोस उपाय नहीं किए जा रहे। ग्रामीणों व नौनिहालों की जिंदगी पर खतरा बढ़ता ही जा रहा है। बरसात के दिनों में जोखिम दोगुना बढ़ जाता है। बावजूद सुध नहीं ली जा रही। स्थानीय हरीश बधानी के अनुसार रास्ते की बदहाली से कई लोग चोटील भी हो चुके हैं। नदी की ओर गिरने का भी भर बना रहता है। कई बार रास्ते को दुरुस्त कर सुरक्षित आवाजाही को ठोस उपाय किए जाने की मांग भी उठाई जा चुकी है पर सुध नहीं ली जा रही। कभी भी बड़ी घटना सामने का अंदेशा भी है। नवल सिंह, प्रकाश सिंह, राजेंद्र सिंह, गोपाल बर्गली, दीपक त्रिपाठी, राजू बिष्ट आदि ने रास्ते को दुरुस्त किए जाने की मांग उठाई है ताकि भविष्य का खतरा टल सके तथा स्कूली नौनीहालों को भी राहत मिल सके।

error: Content is protected !!