◾बारिश के बीच दूरदराज से करनी पड़ रही पेयजल व्यवस्था
◾तीन वर्ष पूर्व आपदा में क्षतिग्रस्त योजना को आज तक दुरुस्त न किए जाने का आरोप
◾ग्राम प्रधान ने जताई गहरी नाराजगी लगाया उपेक्षा का आरोप
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट से सटे अमेल गांव के बाशिंदों को आए दिन पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। तीन वर्ष पूर्व आपदा में क्षतिग्रस्त योजना को दुरुस्त न कर महज वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने पर ग्राम प्रधान ने गहरी नाराजगी जताई है। आरोप लगाया है की लगातार गांव की उपेक्षा की जा रही है।
अमेल गांव के बाशिंदे पेयजल संकट का सामना करने को मजबूर हैं। आरोप है की कुछ दिन गांव में पेयजल आपूर्ति होती है फिर कई दिनों तक आपूर्ति ठप हो जाती है। दूर-दराज से पेयजल व्यवस्था करना मजबूरी बन चुका है। तीन वर्ष पूर्व आपदा में क्षतिग्रस्त गांव की पेयजल योजना को आज तक दुरुस्त नहीं किया जा सका है। महज प्लास्टिक के पाइपों से वैकल्पिक व्यवस्था कर गांव तक पानी पहुंचाया गया है। कई बार पाइप के क्षतिग्रस्त होने से पेयजल आपूर्ति ठप हो जाती है। ग्राम प्रधान पूजा फुलारा ने आरोप लगाया की कई बार योजना को दुरुस्त किए जाने की मांग उठाई जा चुकी है पर कोई सुनवाई नहीं हो रही जिस कारण गांव के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दो टूक चेताया है कि यदि जल्द योजना को दुरुस्त नहीं किया गया तो गांव के लोगों को साथ लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया जाएगा।

error: Content is protected !!