🔳काकड़ीघाट चौराहे से निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा
🔳उतरैणी पर्व पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम, भजन संध्या होगी विशेष आकर्षण
🔳स्वामी विवेकानंद सेवा समिति व कर्कटेश्वर मंदिर समिति की संयुक्त बैठक में कार्यक्रम को लेकर मंथन

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर काकड़ीघाट क्षेत्र में कोसी नदी के तट पर स्थित विवेकानंद सेवा समिति व कर्कटेश्वर मंदिर समिति की संयुक्त बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। उतरैणी पर्व व अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर धार्मिक अनुष्ठान का निर्णय लिया गया। पदाधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की गई। कार्यक्रम को भव्य बनाने का संकल्प लिया गया।

काकड़ीघाट स्थित स्वामी विवेकानंद तपोस्थली में मंदिर समिति व स्वामी विवेकानंद समिति की संयुक्त बैठक में 15 जनवरी को उतरैणी पर्व पर विधी विधान से पूजा अर्चना, महाआरती व पूर्णाहुति के बाद प्रसाद वितरण किए जाने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा की मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं बनाई जाएगी। 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम के विराजमान होने पर काकड़ीघाट चौराहे से हनुमान मंदिर, दीपाधार होते हुए कर्कटेश्वर मंदिर तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। मंदिर में सुंदरकांड पाठ के बाद भंडारा लगेगा। शाम को दिल्ली से पहुंचने वाली भजन मंडली की टीम प्रस्तुति देंगी। मंदिर परिसर में दीपोत्सव का कार्यक्रम भी होगा। कर्कटेश्वर मंदिर समिति अध्यक्ष हरीश परिहार ने कार्यक्रम की सफलता को पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंपी। क्षेत्रवासियों से भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भागीदारी का आह्वान किया गया। इस दौरान यशवंत ढौंडियाल, पूरन सिंह बिष्ट, तेज सिंह बिष्ट, अनिल प्रकाश, राजेंद्र सिंह परिहार, दीपक सिंह, ललित नैनवाल, चंदन सिंह खनायत, गणेश फर्त्याल, वीके हलदार, हीरा सिंह नेगी, गोपाल राम आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!