🔳एक घायल को किया गया हायर सेंटर रेफर
🔳 स्थानीय लोगों ने दोनों को पहुंचाया अस्पताल

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर बाइक सवार असंतुलित होकर रपट गए। दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।

मंगलवार को कुमाऊंनी लोक गायक मझेडा़ निवासी राजेंद्र प्रसाद व उनका साथी राकेश कुमार हल्द्वानी से बाइक में सवार होकर गांव की ओर रवाना हुए। दोनों हाईवे पर खैरना बाजार में पहुंचे ही थे कि एकाएक राजेंद्र बाइक पर संतुलन को बैठा। नतीजतन बाइक असंतुलित हाईवे पर रपट गई। बाइक रपटने से दोनो बाइक सवार हाइवे पर गिर गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को सीएचसी गरमपानी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। राजेश कुमार के जबड़े में गंभीर चोट होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।

error: Content is protected !!