🔳गरमपानी में बनकर तैयार है पार्किंग व कैफे
🔳लंबा समय बीतने के बावजूद सुध न लिए जाने पर व्यापारियों में नाराजगी
🔳विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
🔳जल्द सेवा सुचारु किए जाने की उठाई मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर गरमपानी क्षेत्र में बनी पार्किंग शुरु न होने पर व्यापारियों में नाराजगी बढ़ गई है। पार्किंग निर्माण होने के बावजूद सुविधा शुरु न होने पर व्यापारियों ने रोष जताया है। आरोप लगाया है की करोड़ों रुपये की लागत से कार्य किए जाने के बावजूद सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। जल्द पार्किंग शुरु न होने पर आंदोलन की रणनीति तैयार किए जाने का ऐलान किया है।
गरमपानी क्षेत्र में मुख्यमंत्री घोषणा के तहत पुराने वालीबॉल फिल्ड में लगभग तीन वर्ष पूर्व करोड़ों रुपये की लागत से पार्किंग व काम्प्लेक्स निर्माण की कवायद शुरु हुई। काम्प्लेक्स में दुकानें मंहगी होने से लोगों ने रुचि नहीं दिखाई तो निर्माण कार्य में फेरबदल कर पार्किंग व कैफे का रोड मैप तैयार किया गया। कुमाऊं मंडल विकास निगम ने निर्माण कार्य शुरु करवाया। निर्माण को लंबा समय बीतने के बावजूद आज तक करोड़ों रुपये से तैयार पार्किंग व कैफे शुरु नहीं हो सका है। बीते दिनों जिलाधिकारी वंदना के बेतालघाट दौरे में भी स्थानीय लोगों ने सेवा शुरु किए जाने की मांग उठाई बावजूद अब तक मामला ठंडे बस्ते में है। व्यापारी नेता मनीष तिवारी ने आरोप लगाया की करोड़ों रुपये के सरकारी बजट से किया गया कार्य लंबित होना विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली को उजागर कर रहा है। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह बिष्ट, महेंद्र सिंह, दीवान सिंह बिष्ट, सुनील मेहरा, कुलदीप सिंह, आंनद सिंह आदि ने जल्द सेवा सुचारु किए जाने की मांग उठाई है। चेताया है की यदि मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया तो फिर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।




