🔳 काकड़ीघाट में श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ से माहौल कृष्णमय
🔳 कथा श्रवण को दूर दराज के गांवों से उमड़ा आस्था का सैलाब
🔳 क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को हुई विशेष प्रार्थना
🔳 भजन मंडली ने दी शानदार भजनों की प्रस्तुति
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर काकड़ीघाट क्षेत्र में कोसी नदी के तट पर स्थित सुप्रसिद्ध कर्कटेश्वर महादेव भैरव मंदिर में श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ से माहौल कृष्णमय बना हुआ है। कथा श्रवण को आसपास के गांवों से आस्था का सैलाब उमड़ा। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो उठा। देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौर जारी रहा।
सोमवार को स्वामी विवेकानंद तपोस्थली के समीप कर्कटेश्वर महादेव भैरव मंदिर में प्रधान पुजारी ललित नैनवाल ने यजमानों से विधी विधान के साथ धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना की गई। सुनियाकोट, काकड़ीघाट, नौगांव, सुयालबाड़ी, सुयालखेत, जौरासी, नावली, सूरी गडस्यारी समेत तमाम गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु कथा स्थल पहुंचे। कृष्ण जन्म की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। कथा व्यास भगवती प्रसाद जोशी ने भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का गुणगान किया। कहा की सच्चे मन से कथा श्रवण से तमाम कष्टों का निवारण हो जाता है। बताया की भगवान श्रीकृष्ण अपने भक्तों का हमेशा ख्याल रखते हैं। भगवान श्रीकृष्ण के नाम जप से ही तमाम मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दे श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान चंदन खत्री, वैशाली वर्मा, युधिष्ठिर खत्री, राजेंद्र वर्मा, जितेन्द्र गांधी, हरीश परिहार, जिला पंचायत सदस्य निशा कनवाल, ग्राम प्रधान सुनियाकोट राजेंद्र सिंह परिहार, पूर्व कोषाध्यक्ष तेज सिंह बिष्ट, गणेश फर्त्याल, गोपाल सिंह कनवाल, नरेंद्र मोहन छिमवाल, नवीन नेगी, मोहन फर्त्याल, तेज सिंह, नंदन सिंह, बालम जंतवाल, नारायण सिंह, नवीन नेगी, प्रदीप सिंह आदि व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।