🔳 धरनास्थल पर पहुंचकर मांगों को ठहराया जायज
🔳 विभागीय अधिकारियों को दूरभाष पर दी आमरण अनशन की चेतावनी
🔳 बयेडी गांव में तीसरे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे रहे आंदोलनकारी
🔳 विभागीय अनदेखी को कटघरे में खड़ा कर लगाए गंभीर आरोप
🔳 नारेबाजी कर जताया रोष, उपेक्षा बर्दाश्त न करने की चेतावनी
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

पेयजल संकट व विभागीय अनदेखी से आक्रोशित ग्रामीणों का क्रमिक अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलन को समर्थन देने पूर्व विधायक व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा भी आंदोलन स्थल पर पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष ने विभागीय अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर चेतावनी दी की यदि जल्द मांगे नहीं मानी गई तो आंदोलनकारियों के साथ खुद भी आमरण अनशन शुरु कर देंगे।
बुधवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बयेडी गांव पहुंचकर ग्रामीणों के आंदोलन को समर्थन दिया। कहा की गांवों की लगातार उपेक्षा की जा रही है। ग्रामीण आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर हो चुके हैं बावजूद सुध नहीं ली जा रही। साफ कहा की जल्द सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो ग्रामीणों के साथ आमरण अनशन पर बैठने को मजबूर होना पड़ेगा। संघर्ष समिति अध्यक्ष पूरन पांडे ने कहा की बेतालघाट व ताड़ीखेत ब्लॉक के हजारों उपभोक्ताओं को पीने का पानी उपलब्ध करानी वाली रिची थापल पंपिग पेयजल योजना से हिडाम, पुनोली, बयेडी, मुसौली समेत तमाम गांवों के सैकड़ों परिवारों को दो महीने से भी अधिक समय से पेयजल उपलब्ध न होने व जल जीवन मिशन योजना के तहत प्रस्तावित बयेडी पंपिंग पेयजल योजना के कार्य के अधर में लटके होने से क्रमिक अनशन करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान दीप चंद्र व पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह राणा ने विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली को कठघरे में खड़ा कर गंभीर आरोप लगाए। कहा की लंबा समय बीतने के बावजूद कोसी नदी में अब तक पंपिग पेयजल योजना का पंप हाउस तक तैयार नहीं हो सका है। आरोप लगाया की गांव के लोगों को लगातार ठगा जा रहा है। सर्वसम्मति से तय हुआ की यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आमरण अनशन शुरु कर दिया जाएगा। आंदोलन के तीसरे दिन लछी राम, पुष्कर राम, भुवन चंद्र, पनी राम, चंदन सिंह, प्रेम सिंह, रुप किशोर, प्रदीप कुमार क्रमिक अनशन पर डटे रहे। आंदोलनकारियों ने नारेबाजी कर रोष भी जताया। इस दौरान नवीन कुमार, महेंद्र राणा, हंसा दत्त, उमेश चंद्र, ललित कुमार, चंदन सिंह, आंनद बल्लभ, पुष्कर राम, भूपाल सिंह फर्त्याल, किरन आर्या, लीला देवी, चंपा पांडे,तुलसी देवी, जगदीश चंद्र, संजय पांडे, प्रीती, भावना आदि ने भी आंदोलन को समर्थन दे धरना दिया।

error: Content is protected !!