🔳 ग्राम प्रधान की मांग पर हरकत में जल संस्थान
🔳 पिछले चार दिनों से ठप पड़ी है पेयजल आपूर्ति
🔳 पीने का पानी मिलने से क्षेत्रवासियों को मिली राहत
[[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित गरमपानी खैरना बाजार में पेयजल संकट गहराने से हाहाकार मचा हुआ है। ग्राम प्रधान उषा पिनारी की मांग पर हरकत में आए जल संस्थान ने अब टेंकर के जरिए पानी बंटवाना शुरु कर दिया है। पानी उपलब्ध होने से क्षेत्रवासियों को कुछ हद तक राहत मिली है।
पिछले तीन दिनों तक लगातार हुई बारिश से गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति ठप हो चुकी है। जगह जगह भूस्खलन व शिप्रा नदी का बहाव तेज होने से आपूर्ति सुचारु नहीं हो पा रही। गुरुवार को ग्राम प्रधान उषा पिनारी की मांग पर जल संस्थान ने क्षेत्र में पेयजल टेंकर के जरिए क्षेत्रवासियों को पानी वितरित किया। करीब तीन टेंकर पेयजल वितरित होने से स्थानीय लोगों को काफि हद तक राहत मिली। ग्राम प्रधान के अनुसार जब तक क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं होती तब तक जल संस्थान से टेंकर के जरिए क्षेत्र में पेयजल उपलब्ध कराने को कहा गया है। स्थानीय लोगों ने ग्राम प्रधान के कार्य को सराहनीय करार दिया है।




