🔳 चार मशीनें मलबा हटाने उतरी पर नहीं मिल सकी सफलता
🔳 पहाड़ी से गिर रहा मलबा अभियान को कर रहा प्रभावित
🔳 कई बार मशीन चालकों को हटना पड़ रहा पीछे
🔳 महत्वपूर्ण हाईवे पर आवाजाही ठप होने से बढ़ती जा रही दुश्वारियां
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर चार दिन बीतने के बावजूद आवाजाही सुचारु नहीं हो सकी है। खतरनाक क्वारब की पहाड़ी से लगातार भूस्खलन होने से मलबा सफाई का कार्य कई बार प्रभावित हुआ। एनएच प्रशासन ने यातायात सुचारु करने को पूरी ताकत झोंक चार लोडर मशीनें उतार दी है बावजूद सफलता नहीं मिल सकी है।
बीते दिनों लगातार बारिश से क्वारब क्षेत्र में खस्ताहाल पहाड़ी से गिरे मलबे को हटाने के लिए गुरुवार को चार लोडर मशीनें जुटी रही। उम्मीद थी की शाम तक मलबा हटा लिया जाएगा पर खतरनाक पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने से कई बार मलबा हटाने का कार्य प्रभावित हुआ। खतरा बढ़ने पर कार्य में जुटे मशीन चालकों को भी पीछे हटना पड़ा। कुछ देर बाद दोबारा कार्य शुरु किया गया। देर शाम तक अभियान चलता रहा। शुक्रवार को दोपहर तक यातायात सुचारु होने की उम्मीद जताई जा रही है। हाईवे पर पिछले चार दिनों से आवाजाही ठप होने से स्थानीय लोग परेशान है। कारोबार ठप होने से व्यापारी वर्ग भी निराश है। हल्द्वानी से पहाड़ की ओर जाने वाले लोग वाया रानीखेत होते हुए गंतव्य की दूरी नापने को विवश हैं। वाया रानीखेत होते हुए आवाजाही करने में यात्रियों को अतिरिक्त भुगतान भी करना पड़ रहा है। एनएच के सहायक अभियंता जीसी पांडे के अनुसार शनिवार को दोपहर तक यातायात सुचारु करने का प्रयास किया जा रहा है।

error: Content is protected !!