🔳 लाखों रुपये की लागत से बने केंद्र की खस्ताहालत पर पशुपालकों ने जताई नाराजगी
🔳 टोल फ्री हेल्पलाइन सेवा का वाहन भी आधे रास्ते में हांफा
🔳 बीडीसी सदस्य ने निजी वाहन से कर्मियों को शिविर तक पहुंचाया
🔳 एक्सपाइरी डेट की दवा सामने आने से ग्रामीणों ने जताई हैरानी
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

“पहले मियां बावरे तापर खाई भांग” यह कहावत पशुपालन विभाग पर एकदम सटीक बैठती है। बेतालघाट ब्लॉक के जिनोली ग्राम पंचायत के लोधिया तोक में खस्ताहाल केंद्र में लगे शिविर में पशुपालन विभाग की कार्यप्रणाली की हकीकत उजागर हो गई। खस्ताहाल पशु सेवा केंद्र में शिविर लगाए जाने पर ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताई वहीं विभाग का टोल फ्री हेल्पलाइन सेवा का वाहन भी गांव के आधे रास्ते में पहुंचने में ही हांफ गया। शिविर में एक्सपायरी दवा भी मिली हालांकि उसे वितरित नहीं किया गया।
बुधवार को बेतालघाट के सूदूर जिनोली गांव के लोधिया स्थित तोक में ग्रामीणों की दान दी गई जमीन पर लाखों रुपये की लागत से बने पशु सेवा केंद्र में शिविर लगाया गया। भारी-भरकम सरकारी धनराशि से बने पशु सेवा केंद्र के विभागीय अनदेखी व उपेक्षा से खंडहर बन जाने पर ग्रामीणों ने गहरा रोष जताया। क्षेत्र पंचायत सदस्य कैलाश बुधलाकोटी ने जल्द केंद्र की मरम्मत की मांग उठाई। शिविर में प्रतिभाग को रवाना हुआ विभाग का हेल्पलाइन सेवा का वाहन भी आधे रास्ते तक ही पहुंच सका। क्षेत्र पंचायत सदस्य कैलाश बुधलाकोटी ने अपने निजी वाहन से हेल्पलाइन वाहन में सवार स्टाफ को केंद्र तक पहुंचाया। शिविर के दौरान एक्सपाइरी डेट की दवा सामने आने पर पशुपालकों ने हैरत जताई हालांकि शिविर में एक्सपायरी दवा वितरित नहीं की गई। फार्मासिस्ट अंजू बिष्ट ने भी गलती से बैग में दवा आने की बात कही। शिविर में चालीस से अधिक पशुपालकों व ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया। डा. संदीप कुमार, गौरव फुलारा, तस्लीम अहमद ने पशुपालकों को पशुओं में होने वाली बिमारियों की जानकारी दे बचाव के तौर तरीके बताए। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य संजय बोहरा, प्रधान प्रतिनिधि हरेन्द्र बोहरा, मदन नैनवाल, मोहन सिंह, गुसाई सिंह, ईश्वर सिंह, सतीश नैनवाल, शेखर बुधलाकोटी, केशव दत्त, चंदन सिंह, प्रदीप, महेंद्र सिंह समेत तमाम पशुपालक मौजूद रहे।

error: Content is protected !!