🔳 कार्यकर्ताओं ने बैठक कर बनाई कार्यक्रम की रणनीति
🔳 प्रस्तावित महारैली में शामिल होंगे सैकड़ों कार्यकर्ता
🔳 भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का भी लिया संकल्प
🔳 संगठनात्मक मजबूती को भी हुई विस्तार से चर्चा
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेतालघाट की बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया गया। दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित महारैली की तैयारियों पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से तय हुआ की बेतालघाट से भी महारैली में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता रवाना होंगे। कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर करने का भी संकल्प लिया।
बुधवार को कांग्रेस कार्यालय बेतालघाट में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शेखर दानी की अध्यक्षता में हुई बैठक में आगामी चौदह दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित महारैली की रुपरेखा तैयार की गई। तय हुआ की रैली में क्षेत्र से सैकड़ों कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे। ब्लॉक अध्यक्ष शेखर दानी ने कहा की भाजपा के शासनकाल से प्रदेश की जनता त्रस्त हो चुकी है। अब भाजपा को सत्ता से बाहर करने का समय आ चुका है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का मन बना चुकी है। वक्ताओं ने एकजुट होकर संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने की बात कही। कहा की भाजपा की जनविरोधी नितियों से जनता परेशान हैं। भ्रष्टाचार व मंहगाई ने जनता का जीना दुश्वार कर दिया है। कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस दौरान बिशन सिंह जलाल, भारत आर्या, कुंदन सिंह नेगी, महेंद्र कुमार, केवलानंद, ठाकुर सिंह, केवल सिंह, कुलवंत सिंह जलाल, विनोद तिवाड़ी, जीवन लाल वर्मा, तरुण कोहली, भगवती देवी, चंपा बोहरा, नंद किशोर, शेखर जोशी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!