🔳 सातवें आसमान पर पहुंचा जौरासी के ग्रामीणों का पारा
🔳 जल संस्थान पर लगाया लापरवाही का आरोप
🔳 छह महीने से रुके टैंक निर्माण के कार्य को दोबारा करवाएं जाने की मांग
🔳 जल्द आपूर्ति सुचारु न होने पर आंदोलन की चेतावनी
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे रामगढ़ ब्लॉक के जौरासी गांव में जल जीवन मिशन योजना से निर्माणाधीन पेयजल टैंक का कार्य छह महीने से अधर में लटकने से ग्रामीणों का पारा चढ़ गया है। ग्रामीणों ने सरकारी बजट की बर्बादी किए जाने का आरोप लगा कार्रवाई की मांग उठाई है। दो टूक कहा कि जल जीवन मिशन योजना से निर्माणाधीन योजना विभागीय लापरवाही की भेंट चढ़ गई है।
हाईवे से सटे रामगढ़ ब्लॉक के जौरासी गांव में पानी का सूखा खत्म करने को जल जीवन मिशन योजना से पेयजल योजना का कार्य शुरु किया गया। उम्मीद थी की तय समय पर योजना का निर्माण हो जाने से करीब सौ परिवारों को लाभ मिलेगा पर पिछले छह महीने से भी अधिक समय से योजना का कार्य बंद होने से गांव के लोग मायूस हो गए हैं। गांव में निर्माणाधीन पेयजल टैंक भी आधा अधूरा छोड़ दिया गया है। ग्रामीणों ने टैंक का निर्माण पिछले छह महीने से रुके होने पर गहरी नाराजगी जताई है। आरोप लगाया की टैंक के आधे हिस्से का निर्माण कर उसे छोड़ दिया गया है। आरोप लगाया की यदि अब दोबारा कार्य शुरु भी होता है तो टैंक के आधे निर्माण से गुणवत्ता में कमी आ सकती है। स्थानीय राजेंद्र सिंह, नैन सिंह, नारायण राम, अशोक राम, राजेंद्र सिंह, सुरेश सिंह, भुवनेश्वर सिंह, महेश राम, तारा सिंह, नंदन सिंह, हरीश मेहरा, कुंवर राम, गोपाल सिंह, आंनद सिंह, खीम सिंह, सौरभ मेहरा, इंदर मेहरा, भूपाल सिंह, कुंदन राम, पितांबर, आंनद सिंह आदि ग्रामीण टैक का दोबारा निर्माण किए जाने के साथ ही योजना से तत्काल आपूर्ति सुचारु किए जाने की मांग उठाई है। चेतावनी दी है कि यदि अनदेखी की गई तो फिर जल संस्थान के खिलाफ आंदोलन की रणनिती तैयार की जाएगी। जल संस्थान के सहायक अभियंता दिलीप सिंह बिष्ट के अनुसार बजट आवंटन न होने से कार्य गति धीमी पड़ी है। कार्यदाई संस्था को नोटिस भी दे दिया गया।जल्द ही कार्य शुरू करवाया जाएगा।




