🔳 सूचना देने के बावजूद नहीं पहुंचे कई विभागों के अधिकारी
🔳 ग्रामीणों ने लगाया गांव की उपेक्षा का आरोप
🔳 टूनाकोट गांव में हुई ग्राम पंचायत की महत्वपूर्ण बैठक
🔳 कई अहम बिंदुओं पर हुई विस्तार से चर्चा
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

टूनाकोट ग्राम पंचायत की खुली बैठक में ग्रामीण विकास को कई कार्य योजनाएं तैयार की गई। ग्रामीणों ने जंगली जानवरों के आंतक से चौपट होती जा रही खेती पर चिंता जताई। खेती बचाने को तारबाड़ किए जाने का मुद्दा जोर-शोर से उठाया।कई विभागीय अधिकारियों के सूचना दिए जाने के बावजूद बैठक में न पहुंचने पर रोष व्यक्त किया गया।
बुधवार को ताड़ीखेत ब्लॉक के टूनाकोट गांव में हुई बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान नवीन मेहरा ने की। बैठक में राशन कार्ड, जाॅब कार्ड, वृद्धावस्था , दिव्यांग व बुजुर्ग पेंशन पर चर्चा हुई। मनरेगा योजना से गौशाला निर्माण, रास्ते समेत अन्य विकास कार्यों के प्रस्ताव पास किए गए। स्थानीय सुनील मेहरा ने बैठक में महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारियों के न पहुंचने पर रोष जताया। आरोप लगाया की विभागीय अधिकारी गांव की उपेक्षा पर आमादा है। जब ग्राम पंचायत की महत्वपूर्ण बैठक से ही अधिकारी नदारद होंगे तो समस्याओं का समाधान कैसे होगा साथ ही सरकार व विभागीय योजनाओं की जानकारी से भी गांव के लोग वंचित रह जाएंगे। ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सड़क आदि मूलभूत समस्याएं उठाकर समाधान पर जोर दिया। खेतीबाड़ी सुरक्षित करने को तारबाड़ को जरुरी बताया। ग्राम प्रधान नवीन मेहरा ने समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता से कार्य करने का भरोसा दिलाया साथ ही गांव के विकास को मिलजुल कर कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान धन सिंह, कुबेर सिंह, जैमल सिंह, बबीता मेहरा, मंजू देवी, शीला देवी, मनीषा देवी, बचे सिंह, निर्मल मेहरा, प्रियांशु, गोविंद सिंह, सुंदर सिंह, नारायण सिंह, नंदन सिंह, जीवन सिंह, ऊषा देवी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!