🔳 नीलामी के बाद मशीनें खोलने पहुंचे थे राजस्थान की कंपनी से जुड़े सदस्य
🔳 स्टोन क्रशर के निदेशक ने जताई आपत्ति, मनमानी किए जाने का आरोप
🔳 थाना पुलिस बेतालघाट को तहरीर सौप उठाई कार्रवाई की मांग
🔳 दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस से गरमाया माहौल
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के रतौडा गांव में स्थित बंद पड़े स्टोर क्रशर पर दो पक्षों के आमने सामने आने पर विवाद की स्थिति पैदा हो गई। विवाद बढ़ने व माहौल बिगड़ने के अंदेशे से आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। थाना पुलिस बेतालघाट ने बामुश्किल मामला शांत करवाया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के खिलाफ थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है।
गुरुवार को रतौडा गांव में बंद पड़े एक स्टोन क्रशर पर कुछ लोग पहुंचे और न्यायालय के आदेश का हवाला देकर नीलामी के बाद मशीनरी खोलने लगे तभी क्रशर के निदेशक नरेंद्र पाल सिंह भी मौके पर पहुंचे और मशीनें खोले जाने पर विरोध दर्ज कराया। विवाद की स्थिति पर कुछ और लोग मौके पर पहुंचे। तीखी बहस के बीच सूचना पर थानाध्यक्ष विजय नेगी भी मय टीम मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों को शांति व्यवस्था भंग न करने की चेतावनी दी। नियमानुसार ही कार्य करने को कहा। तब जाकर बामुश्किल मामला शांत हुआ। क्रशर निदेशक नरेंद्र पाल सिंह ने आरोप लगाया की फाइनेंस कंपनी थर्ड पार्टी के जरिए गैरकानूनी रुप से मशीने खोल रही है। कहा की न्यायालय का आदेश तीन माह की अवधि के लिए था पर अब डेढ़ वर्ष बाद क्रशर में घुसकर जबरदस्ती मशीनें खोलने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बेतालघाट पुलिस को तहरीर सौप मशीने खोलने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। थानाध्यक्ष विजय नेगी के अनुसार क्रशर की निलामी हुई है। राजस्थान की किसी कंपनी के नाम नीलामी छूटी है। दोनों पक्षों के कागजों की जांच की जा रही है। शांति व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।

error: Content is protected !!