🔳 मोटर मार्ग की खस्ताहालत बन रही बढ़ी समस्या
🔳 आधा दर्जन से अधिक गांवों के लोग परेशानी का सामना करने को मजबूर
🔳 कई किमी दूर जाने के बाद उपलब्ध हो रहा सिलेंडर
🔳 ग्रामीणों ने छोटे वाहन से गांव तक सिलेंडर भेजने की उठाई मांग
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के तमाम गांवों में दो महीने से भी अधिक समय से रसोई गैस वाहन के न पहुंचने से सैकड़ों उपभोक्ता परेशान हैं बावजूद सुध नहीं ली जा रही। लंबा समय बीतने के बावजूद वाहन के गांवों में न पहुंचने से ग्रामीणों का पारा भी चढ़ने लगा है। गांव के लोगों ने जल्द आपूर्ति किए जाने की मांग उठाई है।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से तमाम गांवों को जोड़ने वाले लोहाली चमड़ियां मोटर मार्ग के खस्ताहालत में पहुंचने से बेतालघाट स्थित गैस गोदाम से रसोई गैस के सिलेंडर लेकर आने वाला वाहन लोहाली, आटाखास, आटावृता, उल्गौर, धारी समेत तमाम गांवों में नहीं पहुंच पा रहा। गांवों में पिछ्ले दो महीने से आपूर्ति ठप होने से सैकड़ों उपभोक्ता परेशान हैं। मजबूरी में ग्रामीण टैक्सी वाहनों को बुक कर हाईवे से सिलेंडरों को लेकर गांव तक पहुंचाने को मजबूर हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। रसोई गैस वाहन के गांवों तक न पहुंचने से कई उपभोक्ताओं सिलेंडर नहीं ले पा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने छोटे वाहन के जरिए गांव में सिलेंडर भिजवाए जाने की मांग उठाई है। स्थानीय शुभम नेगी, दीपांशु कांडपाल, सोनू रावत, दीपक भट्ट, मोहित रावत के अनुसार तमाम गांवों के लगभग ढाई सौ उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है पर सुध नहीं ली जा रही। आशीष नेगी, विनोद रावत, विक्रम रावत, दीपक रावत, सागर नेगी, हरेंद्र बिष्ट, भुवन रावत, अजय भट्ट, रोहित नेगी कमल नेगी आदि ने छोटे वाहन के जरिए गांवों में रसोई गैस सिलेंडरों की आपूर्ति करवाए जाने की मांग उठाई है।




