🔳 कोसी घाटी के बाजारों में खरीददारी को पहुंची महिलाएं
🔳 लंबे समय बाद बाजार में दिखी चहल पहल
🔳 खरीददारों के उमड़ने से व्यापारियों के चेहरे भी खिले
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]
करवाचौथ पर्व की तैयारियों को लेकर कोसी घाटी के बाजारों में भीड़ उमड़ने से व्यापारियों के चेहरे खिल उठे। आसपास के गांवों से भी महिलाओं ने बाजार पहुंचकर खरीददारी की। वटसावित्री के बाद अब गांवों में करवाचौथ व्रत का क्रेज भी बढ़ गया है।
गुरुवार को अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित गरमपानी, खैरना तथा आसपास के सुयालबाड़ी, बेतालघाट समेत कई बाजार क्षेत्रों में सुबह से ही चहल पहल रही। करवाचौथ व्रत की तैयारियों को लेकर सुहागिनों ने सुबह से ही बाजार पहुंचकर खरीददारी की। पूजा पाठ की सामग्री के साथ ही कई अन्य जरुरत के सामान की खरीद की। गांवों में अमूमन वट सावित्री व्रत की परंपरा रही है पर अब करवाचौथ पर्व ने भी जगह बना ली है। गांवों में भी महिलाएं सुहाग की रक्षा व पति के दिर्घायु को दिनभर निर्जल व्रत रख शाम को पूजा अर्चना के बाद व्रत तोड़ती है। नगरीय क्षेत्रों के साथ ही अब सूदूर गांवों में भी करवाचौथ पर्व पर धूमधाम से मनाया जाने लगा है।




