🔳 प्रशासन व आबकारी विभाग की टीम ने चलाया संयुक्त चैकिंग अभियान
🔳 खैरना व बेतालघाट में किया गया दुकानों का औचक निरीक्षण
🔳 कोरण क्षेत्र के समीप से 18 लीटर अवैध शराब भी बरामद
🔳 जिलाधिकारी के निर्देश पर हरकत में आई विभागीय टीम
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
सरकारी शराब की दुकानों में अनियमितता व अवैध शराब पर बिक्री पर अंकुश लगाने को प्रशासन व आबकारी विभाग की टीम ने विशेष अभियान चलाया। संयुक्त टीम ने बेतालघाट क्षेत्र में कई स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान 18 लीटर अवैध शराब बरामद कर तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया जबकि सरकारी शराब की दुकानों में भी अनियमितता पाई गई।
गुरुवार को जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर श्री कैंची धाम तहसील की एसडीएम मोनिका की अगुवाई में आबकारी व प्रशासन की संयुक्त टीम ने खैरना क्षेत्र से विशेष चैकिंग अभियान की शुरुआत की। खैरना स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में निरीक्षण के दौरान बिलिंग मशीन बंद मिली जबकि अन्य व्यवस्था दुरुस्त मिली। टीम ने अवैध शराब की बिक्री की सूचना पर बेतालघाट क्षेत्र में भी कई स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। कौरण गांव के समीप से एक व्यक्ति के पास 18 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की गई। आबकारी विभाग ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। बाद में बेतालघाट स्थित अंग्रेजी व देशी शराब की दुकान का भी निरीक्षण किया गया। आबकारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट के अनुसार दोनों ही दुकानों में अनियमितता मिली है। रिपोर्ट तैयार कर जुर्माना लगाया जाएगा। बताया की अभियान आगे भी जारी रहेगा। सरकारी शराब की दुकानों में अनियमितता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान राजस्व निरीक्षक नरेश असवाल, आबकारी उपनिरीक्षक गणेश सिंह राणा, धरम सिंह समेत राजस्व व आबकारी विभाग के जवान मौजूद रहे।




