🔳 पारंपरिक खेती से तक किसानों का मोहभंग होना चिंता का विषय
🔳 जंगली जानवरों व बंदरों का उत्पात खेतीबाड़ी चौपट होने का बड़ा कारण
🔳 मौसम के बदलते मिजाज से भी खेती पर मंडराया संकट
🔳 खेती से नुकसान बढ़ने से बिगड़ने लगी है किसानों की आर्थिकी
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

पर्वतीय क्षेत्रों में खेतीबाड़ी चौपट होने के कगार पर पहुंच गई है। इसका जीता जागता उदाहरण किसानों का अब धान की पारंपरिक खेती से तक मोहभंग होना है। कुटोली परगना के गांवों में पड़ताल क्राप कटिंग को निकली प्रशासन की टीम को धान की फसल न मिलने पर इसका खुलासा हुआ है। जंगली जानवरों का बढ़ता दखल व मौसम का बदलता मिजाज खेतीबाड़ी चौपट होने का प्रमुख कारण माना जा रहा है।
पहाड़ों में खेतीबाड़ी का रकबा सिमटता जा रहा है। कई गांवों में सिंचाई का पानी न मिलने से किसान परेशान हैं तो कहीं जंगली जानवरों व बंदरों का उत्पात खेती को बर्बाद करने में जुटा हुआ है। पारंपरिक खेती से तक किसानों का मोहभंग होना चिंता का विषय बन गया है। श्री कैंची धाम तहसील प्रशासन की टीम ने जब कुटोली परगना के गांवों में धान की क्राप कटिंग पड़ताल शुरु की तो कुटोली परगना के गंगोरी, मोना, प्यूडा, गंगरकोट समेत करीब साठ गांवों में क्राप कटिंग के लिए धान के खेत ही उपलब्ध नहीं हो सके। प्रशासन की टीम ने अनुसंधान केन्द्र मझेडा के खेतों में क्राप कटिग पड़ताल करना मजबूरी बना। कृषि सांख्यिकी पड़ताल क्राप कटिग के लिए 60 गांवों में धान के खेती न मिलना गांवों में खेतीबाड़ी के सिमटने का बड़ा उदाहरण भी बन गया है। किसानों की माने तो जंगली जानवरों की खेतों में घुसपैठ व खेतों को बर्बाद कर दिए जाने से अब खेती से मोहभंग हो चुका है। हाड़तोड़ मेहनत के बाद नुकसान होने से मायूसी हाथ लगी रही है। लगातार खेती बचाने को ठोस उपाय किए जाने की मांग भी उठाई जा चुकी है पर सुध लेने वाला कोई नहीं है। श्री कैंची धाम तहसील के राजस्व निरीक्षक नरेश असवाल के अनुसार कृषि सांख्यिकी पड़ताल के लिए क्राप कटिग का प्रावधान है पर कुटोली परगना के करीब 60 गांवों में धान की खेती नहीं मिल सकी।

error: Content is protected !!