🔳 श्री कैंची धाम तहसील प्रशासन ने नौ सेंटरों में मारा छापा
🔳 एकाएक हुई कार्रवाई से सेंटर संचालकों में मचा हड़कंप
🔳 एसडीएम ने दी पारदर्शिता से कार्य करने की कड़ी हिदायत
🔳 छापेमारी की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी, होगी कार्रवाई
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

हल्द्वानी में प्रमाण पत्रों में गड़बड़ी के मामले सामने आने के बाद अब श्री कैंची धाम तहसील प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है। तहसील प्रशासन की टीम ने गरमपानी खैरना क्षेत्र में स्थित नौ काॅमन सर्विस सेंटर (सीएससी) में ताबड़तोड़ छापेमारी की। अभियान के दौरान कई अनियमिताओं का खुलासा हुआ है। उपजिलाधिकारी के अनुसार रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। नियमानुसार कार्रवाई भी होगी।
शुक्रवार को श्री कैंची धाम तहसील प्रशासन की टीम ने उपजिलाधिकारी मोनिका की अगुवाई में गरमपानी व खैरना बाजार क्षेत्र में सीएससी सेंटरों में ताबड़तोड़ छापेमारी की। प्रशासन की एकाएक हुई कार्रवाई से सीएससी संचालकों में हड़कंप मच गया। प्रशासन की टीम ने एक एक कर सभी नौ सीएससी में विस्तार से जांच की। जांच के दौरान कई सीएससी सेंटर चिह्नित स्थान से दूसरी जगह संचालित होते मिले जबकि कई में रेट लिस्ट चस्पा नहीं मिली। कुछ में लाइसेंस भी उपलब्ध नहीं हुआ। टीम ने अभिलेखों व कंम्पयूटर की भी जांच की। एसडीएम मोनिका ने सीएससी संचालकों को पारदर्शिता के साथ कार्य करने की कड़ी हिदायत दी। दो टूक कहा की अनियमितता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसडीएम के अनुसार जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान तहसीलदार नेहा, राजस्व उपनिरीक्षक कमल जोशी व खैरना पुलिस की टीम मौजूद रहीं।

error: Content is protected !!