🔳 समीपवर्ती चापड गांव में लगा विशेष नेत्र शिविर
🔳 58 ग्रामीणों के आंखो की हुई जांच
🔳 तीन ग्रामीणों की आंखों में हुई मोतियाबिंद की पुष्टि
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे से सटे चापड़ गांव में हैड़ाखान चैरिटेबल ट्रस्ट चिलियानौला के तत्वावधान में लगे विशेष नेत्र शिविर में 58 ग्रामीणों के आंखों की निःशुल्क जांच की गई। तीन ग्रामीणों की आंखों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई होने पर उन्हें निशुल्क आपरेशन के लिए चिलियानौला स्थित अस्पताल ले जाया गया।
गुरुवार को चापड़ गांव स्थित लगे शिविर का शुभारंभ वन पंचायत सरपंच दीपक जोशी ने किया। सरपंच ने कहा की ऐसे शिविरों से सूदूर गांवों के ग्रामीण लाभान्वित होते हैं। गांव में शिविर लगाए जाने पर ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया। शिविर में नेत्र विशेषज्ञ ने ग्रामीणों की आंखों की निःशुल्क जांच कर दवाईयां वितरित की। निशुल्क चश्में भी वितरित किए गए। नेत्र विशेषज्ञ ने ग्रामीणों को आंखों में होने वाली बिमारियों की जानकारी दे बचाव के तौर तरीके बताए। आंखों का विशेष ध्यान रखने का आह्वान किया। शिविर में तीन ग्रामीणों में मोतियाबिंद की पुष्टि होने पर चिलियानौला स्थित अस्पताल रेफर किया गया। ट्रस्ट सदस्यों के अनुसार तीनों का निःशुल्क आपरेशन किया जाएगा। इस दौरान नवीन जोशी, गणेश जोशी, कविता, आंचल आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!