🔳 बोर्ड के माध्यम से वर्षाकाल में जलस्तर बढ़ने से अनहोनी का दर्शाया गया अंदेशा
🔳 पर्यटकों की जिंदगी पर मंडरा रहे खतरे को टालने के लिए प्रशासन ने बढ़ाए कदम
🔳 सिंचाई विभाग के माध्यम से स्थापित किए गए बोर्ड
🔳 नदी में उतरने वाले रास्तों को भी बंद करने की तैयारी
🔳 तीखी नजर समाचार पोर्टल ने खतरे को लेकर लगातार चलाया अभियान
[[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

कोसी नदी में जहां तहां खतरा उठाकर नहाने उतर रहे पर्यटक को चेताने के लिए प्रशासन ने सिंचाई विभाग की मदद से चेतावनी बोर्ड स्थापित करने का कार्य तेज कर दिया है। चेतावनी बोर्ड के माध्यम से वर्षाकाल के दौरान एकाएक बढ़ रहे जल स्तर से बड़ी घटना सामने आने का खतरा बताकर आवाजाही न करने की अपील की गई है। एसडीएम मोनिका के अनुसार नदी की पहुंचने वाले रास्तों को भी बंद करवाया जाएगा। बताते चलें की तीखी नजर समाचार पोर्टल लगातार पर्यटकों की जिंदगी पर मंडरा रहे खतरे की ओर ध्यान खींच प्रमुखता से समाचार प्रकाशित करता रहा है।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर आवाजाही करने वाले पर्यटक समीप ही बहने वाली कोसी नदी में जान जोखिम में डाल नहाने उतर जा रहे हैं। अल्मोड़ा स्थित बैराज से पानी छोड़ने व बारिश के दौरान कोसी नदी का बहाव एकाएक बढ़ जा रहा है जिस कारण नदी में नहाने उतरने वाले पर्यटकों की जिंदगी पर खतरा बढ़ने का अंदेशा बना हुआ है। खतरे से अनजान पर्यटक लोहाली, काकड़ीघाट, नावली, जौरासी समेत तमाम स्थानों पर नहाने उतर घंटों नदी में बीता रहे हैं। यहीं नहीं छोटे छोटे बच्चों तक को गोद में लेकर नदी के बीचोंबीच पहुंचकर सेल्फी का दौर शुरु हो जा रहा है। लगातार मामले सामने आने के बाद गुरुवार को श्री कैंची धाम तहसील प्रशासन की एसडीएम मोनिका के निर्देश पर सिंचाई विभाग की टीम ने कोसी नदी क्षेत्र में अतिसंवेदनशील छड़ा, चमड़ियां, लोहाली, जौरासी, नावली, काकड़ीघाट समेत तमाम स्थानों पर चेतावनी बोर्ड स्थापित कर दिए ताकी भविष्य की घटना को रोका जा सके। व्यापारी नेता विरेन्द्र सिंह बिष्ट, मनोज सिंह, फिरोज अहमद, गजेंद्र सिंह, तारा सिंह, महेंद्र सिंह आदि ने प्रशासन की पहल को सराहनीय करार दे नदी में आवाजाही सख्ती से प्रतिबंधित किए जाने की मांग उठाई है। एसडीएम मोनिका के अनुसार नदी में प्रवेश वाले रास्ते भी बंद करवाए जाएंगे। नियमों का उल्लघंन होने पर कार्रवाई की जाएगी। बताया की जलस्तर बढ़ने पर कभी भी बड़ी घटना सामने आ सकती है। जागरुकता अभियान चलाने की बात भी कही।

error: Content is protected !!