🔳 बेतालघाट स्थित महाविद्यालय में रोपे गए विभिन्न प्रजाति के पौधे
🔳 रोपित पौधों की सुरक्षा व देखभाल का दिलाया गया संकल्प
🔳 आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में पौधे रोप बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
🔳 बच्चों को अभियान में जुटा देख क्षेत्रवासी भी आए आगे
[[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

ब्लॉक मुख्यालय स्थित शहीद खेम चंद्र डौर्बी महाविद्यालय बेतालघाट में एनएसएस, एंटी ड्रग सेल व यूथ रेडक्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में एक पेड़ मां के नाम थीम पर पौधरोपण अभियान चलाकर विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे गए। प्रधानाचार्य प्रोफेसर विनय कुमार विद्यालंकार ने विद्यार्थियों को पौधरोपण अभियान की मुहिम को आगे बढ़ाने व पौधों की सुरक्षा व देखभाल का संकल्प दिलाया।
गुरुवार को महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण अभियान का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डा. विनय कुमार विद्यालंकार ने कहा की एक पेड़ मां के नाम अभियान पर्यावरण को बचाने की एक मुहिम है। धरा को हरा-भरा बनाने में प्रत्येक व्यक्ति का सहयोग जरुरी है। कहा की जिस प्रकार मां हमारी रक्षा करती है उसी प्रकार हमें भी प्रकृति की रक्षा पौध लगातार करनी चाहिए। पौधों की सुरक्षा व देखभाल का भी संकल्प दिलाया। अभियान के दौरान तेजपत्ता, बुरांश, बांज, अखरोट, आम, कटहल समेत विभिन्न प्रजाति के छायादार व फलदार पौधे रोपे गए। इस दौरान डा. जयति दीक्षित, डा. इप्सिता सिंह, डा. तरुण आर्या, एनएसएस प्रभारी ममता पांडे, डा. निर्मला, डा. फरजाना अजीम, सपना आर्या, अनिल, मुकेश, ललित, बबीता करगेती, उर्मिला तिवारी, पिंकी, सचिन, विजय आदि मौजूद रहे। इधर सूदूर मल्ला निगलाट क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में नन्हें मुन्ने बच्चों ने पौधे रोप पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बच्चों के पौधरोपण अभियान को देख क्षेत्र के अन्य लोग भी अभियान में शामिल हो गए। पौधरोपण अभियान में बच्चों की मदद को जुट गए। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हंसा मेहरा, हरीश पंत, तिलका देवी, दीवान सिंह, आशा मेहरा आदि ने प्रतिभाग किया।