🔳 अग्निवीर मैरिट सूची का इंतजार कर रहे यतिन, कन्नू व पवन
🔳 लिखित, मौखिक व शारारिक दक्षता परीक्षा कर चुके हैं पास
🔳 सफलता मिलने का है पूरा भरोसा, रामकाज से दोगुनी बढ़ रही उम्मीद
🔳 देश सेवा कर लौटे पूर्व सैनिक भी मंच पर कर रहे कमाल
[[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के सूदूर ऊंचाकोट की ऐतिहासिक रामलीला में अग्निवीर परीक्षा पास कर देश सेवा का जज्बा लिए युवा रामकाज में भी बढ़-चढ़कर भागीदारी कर रहे हैं। मंच पर अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दे रहे हैं। देश सेवा कर अवकाश प्राप्त पूर्व सैनिक भी शानदार अभिनय कर लोगों को रोमांचित कर दे रहे हैं।
ऊंचाकोट गांव में स्वर्गीय शिव दत्त बधानी ने वर्ष 1947 में रामलीला मंचन की आधारशिला रखी। समिति संसाधनों के बीच मशालों की रोशनी से रामलीला मंचन शुरु किया गया। दानदाताओं ने सहयोग के तौर पर कलाकारों को राशन देने की पंरपरा भी शुरु की हालांकि अब दान व पुरुस्कार के रुप में धनराशि दी जाती है। रामलीला मंचन में बुजुर्ग भी बढ़-चढ़कर भागीदारी करते है। दया कृष्ण बधानी, हीरा सिंह जलाल, प्रेम बल्लभ, अनूप सिंह जलाल, बचे सिंह आदि बुजुर्ग आज भी रामलीला से जुड़े कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खास बात यह है की भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा की ललक रखने वाले युवा भी रामकाज में अहम भागीदारी निभा रहे हैं। अग्निवीर परीक्षा में लिखित, मौखिक,शारारिक दक्षता परीक्षा तथा मेडिकल में भी क्लीन चिट पाकर अब वरीयता सूची का इंतजार कर रहे पवन कांडपाल सूर्पनखा की भूमिका में धमाल मचा रहे हैं जबकि यतिन वर्मा अंगद तथा कन्नू बोहरा भरत की भूमिका निभा रहे हैं। युवाओं के शानदार अभिनय से दर्शक भी रोमांचित हो जा रहे हैं। बीएसएफ से अवकाश प्राप्त होकर आए राजेंद्र लाल वर्मा भी रामलीला मंचन में कई अभिनय कर सहयोग में जुटे हैं। रामलीला कमेटी अध्यक्ष शंकर दत्त बधानी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गणेश बधानी के अनुसार गांव की रामलीला का इतिहास वर्षों पुराना है। सभी लोग मिलजुल कर पूर्वजों से मिली परंपरा को मिलजुल कर आगे बढ़ा रहे हैं।




