🔳 हाईवे पर जगह जगह मलबे के ढेर से बढ़ता जा रहा जोखिम
🔳 यात्री, पर्यटक व वाहन चालक जान हथेली पर रख आवाजाही को मजबूर
🔳 वन वे आवाजाही होने से जाम भी बन रहा समस्या
🔳 एनएच अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर खैरना से क्वारब के बीच जगह जगह मलबे के ढेर लगे होने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है बावजूद एनएच विभाग के अफसर अनदेखी पर आमादा है। वाहन चालकों को भी आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय जोखिम दोगुना बढ़ जा रहा है। कई जगह मलबे व बोल्डरों के हाईवे पर होने से वन वे आवाजाही हो रही है जिस कारण जाम भी बड़ी समस्या बन गया है।
कुमाऊं का महत्वपूर्ण हाईवे एनएच विभाग के अधिकारियों की अनदेखी का शिकार हो चुका है। पूर्व में हुई बारिश से हाईवे से सटी पहाड़ियों से जौरासी, नावली, काकड़ीघाट, गंगरकोट, काकड़ीघाट समेत तमाम स्थानों पर गिरे मलबे को एक महीने से भी अधिक समय से नहीं हटाया जा सका है। मलबे के जस के तस रहने से हाईवे पर आवाजाही बेहद ख़तरनाक हो चुकी है। यात्री, पर्यटक व वाहन चालक जान जोखिम में डाल आवाजाही को मजबूर हो चुके हैं। व्यापार मंडल महामंत्री कुबेर सिंह जीना, उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह बिष्ट, गजेंद्र सिंह नेगी, गोपाल नेगी, महेंद्र कनवाल, रुप सिंह जीना, मनीष तिवारी आदि ने एनएच अधिकारियों की लापरवाही पर गहरा रोष जताया है। आरोप लगाया की समुचित संसाधन व बजट उपलब्ध होने के बावजूद लापरवाही कर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। जगह जगह बिखरे मलबे को हटाए जाने की मांग उठाई है। अनदेखी कतई बर्दाश्त न करने की चेतावनी भी दी है। एनएच के सहायक अभियंता जीके पांडे के अनुसार पूर्व में मलबा हटाया जा चुका है। जल्द ही दोबारा अभियान चलाकर मलबे का निस्तारण किया जाएगा।

error: Content is protected !!