🔳 राम केवट संवाद ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
🔳 तमाम गांवों से मंचन का लुत्फ उठाने पहुंचे सैकड़ों दर्शक
🔳 कलाकारों ने शानदार अभिनय कर बांधा समां
🔳 वनवास के मंचन से लोग हुए भावविभोर
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर गरमपानी क्षेत्र में भी रामलीला मंचन की धूम मची है। दूरदराज के गांवों से सैकड़ों दर्शक रामलीला मैदान पहुंचकर कलाकारों का उत्साहवर्धन कर रहे हैं। बीते रोज वनवास व राम केवट संवाद ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। केवट के पात्र अमित तिवारी ने नाथ न लूं तुमसे उतराई…………. वैतरणी के तुम रघुराई …………. की दमदार प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरी। कलाकारों के शानदार अभिनय ने दर्शकों को देर तक रुकने पर मजबूर कर दिया। राम, लक्ष्मण, सीता समेत अन्य कलाकारों ने भी शानदार प्रस्तुति दी। हास्य कलाकारों ने भी लोगों को लोटपोट कर दिया। रामलीला कमेटी सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। पदाधिकारियों ने कमेटी को मिल रहे सहयोग पर क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।




