🔳 कलाकारों ने दमदार अभिनय कर बांधा समां
🔳 तमाम गांवों से उमड़े दर्शकों ने बढ़ाया कलाकारों का उत्साह
🔳 हास्य कलाकारों की प्रस्तुति से दर्शकों हुए लोटपोट
🔳 बेतालघाट की सुप्रसिद्ध रामलीला ने जमाया रंग
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
बेतालघाट की सुप्रसिद्ध रामलीला में वीर हनुमान के अशोक वाटिका को तहस नहस करने व लंका दहन का सुंदर मंचन किया गया। कलाकारों के दमदार प्रदर्शन ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों दर्शकों ने भी कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
बेतालघाट की सुप्रसिद्ध रामलीला के पांचवें दिन का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख अंकित साह ने दीप प्रज्वलित कर किया। ब्लॉक प्रमुख ने शानदार मंचन के लिए रामलीला कमेटी सदस्यों को बधाई दी। क्षेत्रवासियों से पुरुषोत्तम भगवान राम के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान भी किया। रावण के पात्र शंकर जोशी, विपिन जोशी मेघनाद, अतिकाय अनुज पांडे, सीता ललित भंडारी, हनुमान विनोद तिवाड़ी, राम भानु जोशी, लक्ष्मण अंकित जलाल तथा भरत के पात्र हरीश ने शानदार अभिनय के दम खूब तालियां बटोरीं। दूरदराज के गांवों से पहुंचे सैकड़ों दर्शकों ने भी देर रात तक रामलीला मैदान में डटकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। रामलीला कमेटी सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। थाना पुलिस की टीम भी मुस्तैद रही।




