🔳 अभिभावकों की पहल को क्षेत्रवासियों ने सराहा
🔳 केक काटकर मिष्ठान किया गया वितरित
🔳 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने साझा की अहम जानकारियां
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के मल्ला निगलाट स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में नौनिहालों का जन्मदिन मनाकर मिष्ठान वितरित किया गया। अभिभावकों के केंद्र में जन्मदिन मनाने के फैसले की क्षेत्रवासियों ने सराहना की। बाद में हुई बैठक में नौनिहालों की शिक्षा व पोषण विषय पर कई अहम जानकारियां साझा की गई।
मंगलवार को आंगनबाड़ी केंद्र मल्ला निगलाट में लक्ष्य व यश के जन्मदिन मनाया गया। दोनों नौनिहालों के अभिभावकों ने केंद्र को विशेष रुप से सजाया। सभी बच्चों को साथ लेकर केक काटा गया। मिष्ठान वितरित कर बच्चों को उपहार भी बांटे गए। लक्ष्य व यश के जन्मदिन को केंद्र में मनाने के फैसले की खूब सराहना की गई। क्षेत्रवासियों ने कहा की दोनों अभिभावकों ने शानदार पहल की है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हंसा मेहरा ने बच्चों की पढ़ाई व पोषण विषय पर कई अहम जानकारियां साझा की। बच्चों के खान-पान का विशेष ध्यान रखने का आह्वान भी किया। बाल विकास विभाग की योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया। गर्भवती महिलाओं व शिशुओं को समय पर टीकाकरण कराने की अपील की। इस दौरान तिलका देवी, आशा मेहरा, गीता, नीलम, ज्योति, कैलाश मेहरा आदि मौजूद रहे




