🔳 घटना से स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल, गांव में पसरा मातम
🔳 पिछले दस वर्षों से दिल्ली के एक होटल में था कार्यरत
🔳 होटल में ही कार्यरत यूपी के युवक ने दिया वारदात को अंजाम
🔳 स्वजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने किया एक को गिरफ्तार
🔳 पोस्टमार्टम के बाद स्वजन दिल्ली से शव लेकर गांव को हुए रवाना
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के मल्ला गांव, ऊंचाकोट निवासी युवक की दिल्ली में धारदार हथियार से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना से गांव में हड़कंप मच गया है। स्वजनों का रो रो रो कर बुरा हाल है। मृतक का बड़ा भाई दिल्ली से शव लेकर गांव की ओर रवाना हो गया है। तहरीर के आधार पर दिल्ली पुलिस ने वारदात में शामिल एक आरोपित को फिलहाल गिरफ्तार किया है। घटना से मल्ला गांव व आसपास के क्षेत्रों में भी मातम पसर गया है।
मल्ला गांव निवासी प्रेम चंद्र उर्फ प्यारे लाल (34) पिछले दस वर्षों से गोपीनाथ सदर बाजार, दिल्ली स्थित होटल में काम करते थे। बीते रोज किसी बात को लेकर उनका होटल में ही काम करने वाले युवक से किसी बात को लेकर बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर होटल में कार्यरत उत्तर प्रदेश निवासी युवक ने प्रेम के सीने में धारदार हथियार से हमला कर दिया। एकाएक हुई घटना से होटल कर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में लहुलुहान हालत में प्रेम को समीपवर्ती अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। होटल कर्मियों ने घटना की सूचना मृतक के स्वजनों को दी। सूचना पर मल्ला गांव से मृतक का बड़ा भाई रमेश चंद्र व अन्य स्वजन दिल्ली पहुंचे। आरोपित के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौप गिरफ्तार की मांग उठाई। फिलहाल एक युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन शव लेकर गांव की ओर रवाना हो गए हैं। घटना से स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक के दो छोटे छोटे बच्चे हैं। ग्रामीणों के अनुसार मृतक प्रेम बेहद सरल स्वभाव का था तथा वह लड़ाई झगडे से दूर रहता था। आखिर ऐसा क्या हुआ की प्रेम की हत्या कर दी गई। कमलेश चंद्र, प्रेम प्रकाश, दयाल आर्या आदि स्वजनों ने भी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठा आरोपितों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई है।

error: Content is protected !!