🔳 पूजा अर्चना के साथ गरमपानी की ऐतिहासिक रामलीला का श्रीगणेश
🔳 कलाकारों ने दमदार प्रदर्शन के दम पर बांधा समां
🔳 सैकड़ों की संख्या में पहुंचे दर्शकों ने बढ़ाया कलाकारों का उत्साह
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर गरमपानी बाजार क्षेत्र में ऐतिहासिक रामलीला मंचन का विधी विधान से पूजा अर्चना के साथ श्रीगणेश हो गया। पहले दिन नटी सूत्रधार, नारद मोह तथा रावण परिवार के कैलाश पर्वत पर देवाधिदेव महादेव की तपस्या का शानदार मंचन किया गया। कलाकारों ने दमदार प्रदर्शन के दम पर दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
विधी विधान से पूजा अर्चना के साथ रामलीला कमेटी पदाधिकारियों ने गरमपानी की ऐतिहासिक रामलीला का श्रीगणेश किया। पहले दिन ही आसपास के गांवों से सैकड़ों दर्शक रामलीला का लुत्फ उठाने पहुंचे। नवदुर्गा पूजन के बाद मंचन शुरु किया गया। नटी सूत्रधार के बाद नारद मोह ने समां बांधा। नारद के पात्र रघुवर जोशी ने दमदार प्रस्तुति दी। रावण के पात्र पंकज त्रिपाठी ने देखो रे देखो ये मेरे बल को…………. कैलाश पर्वत उठा रहा हूं …………… । तथा कुंभकरण के पात्र प्रताप सिंह गौणी ने भी शानदार अभिनय कर खूब तालियां बटोरी। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे दर्शकों ने भी कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। खैरना पुलिस की टीम व रामलीला कमेटी सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। इस दौरान रामलीला कमेटी ब्लॉक प्रमुख अंकित साह, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, भुवन चंद्र त्रिपाठी, चौकी प्रभारी हर्ष बहादुर पाल, रमेश तिवारी, राजेंद्र सती, विवेक पंत, बालम पिनारी, त्रिभुवन पाठक, अजय पनौरा, भुवन पिनारी आदि मौजूद रहे।




