🔳 अंत्येष्टि को पहुंचने वाले लोग हो रहे परेशान
🔳 विद्युत आपूर्ति न होने से अंधेरे में होता है शवदाह
🔳 लकड़ी के लिए भी नापनी पड़ती है आधा किमी की दूरी
🔳 टैक्सी यूनियन व व्यापार मंडल ने व्यवस्थाओं में सुधार की उठाई मांग
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]
पवित्र शिप्रा व कोसी नदी के संगम पर स्थित मोक्ष धाम में सुविधाओं के अकाल से अंतिम संस्कार को पहुंचने वाले लोगों को तमाम दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। आसपास बिखरी गंदगी बड़ी समस्या है तो वहीं मोक्ष धाम एक अदद बिजली के बल्ब की तक व्यवस्था नहीं है। बारिश में परेशानी दोगुना बढ़ जा रही है। लकड़ी तक लिए भी आधा किमी की दूरी नापना मजबूरी है।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित खैरना क्षेत्र में पवित्र शिप्रा व कोसी नदी के संगम पर स्थित मोक्ष धाम का महत्व काफि अधिक माना जाता है। दूरदराज के गांवों से यहां शव की अंत्येष्टि को लोग यहां पहुंचते हैं। नजदीक ही सोमवारी आश्रम होने से कई धार्मिक अनुष्ठान भी नदी क्षेत्र में होते हैं पर सुविधाओं के अभाव में लोगों को तमाम परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। जनप्रतिनिधियों के तक सुध न लेने से गांवों के लोग मायूस हैं। दूरदराज से अंत्येष्टि को लोग मोक्ष धाम पहुंचते है अंत्येष्टि में देरी पर कई बार रात तक हो जाती है पर मोक्ष धाम में विद्युत व्यवस्था तक नहीं है जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अंत्येष्टि तक को लकड़ियों के लिए आधा किमी दूरी तय करनी पड़ती है। लकड़ी टाल से लकड़ी मोक्ष धाम तक पहुंचाने में गाड़ी का अतिरिक्त भुगतान भी करना पड़ता है। टैक्सी यूनियन अध्यक्ष प्रताप सिंह गौणी के अनुसार कई बार मोक्ष धाम में विद्युत व्यवस्था व लकड़ी टाल स्थापित करने की मांग उठाई जा चुकी है बावजूद सुध नहीं ली जा रही। खामियाजा अंत्येष्टि को पहुंचने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है। स्थानीय विरेन्द्र सिंह बिष्ट, मनीष तिवारी, गजेन्द्र सिंह नेगी, गोविंद नेगी, पंकज नेगी, मनोज बिष्ट, संजय सिंह आदि ने मोक्ष धाम में सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई है ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।




