◾जगह जगह क्षतिग्रस्त हालत में है महत्वपूर्ण हाइवे
◾व्यापारियों ने पहले क्षतिग्रस्त हाइवे की मरम्मत किए जाने की उठाई मांग
◾कदम कदम पर बना हुआ दुर्घटनाओं का खतरा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

आपदा से जगह जगह ध्वस्त अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर बगैर मरम्मत के हाटमिक्स कार्य शुरु किए जाने पर सवाल खड़े हो गए हैं। व्यापारीयों ने पहले प्राथमिकता से हाइवे की मरम्मत किए जाने की मांग उठाई है। कहा है की जगह जगह दुर्घटना का खतरा बना हुआ है बावजूद हाइवे को दुरुस्त न कर हाटमिक्स कार्य शुरु कर दिया गया है। हाइवे की मरम्मत का कार्य प्राथमिकता से किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।
कुमाऊं के महत्वपूर्ण हाइवे जगह जगह क्षतिग्रस्त है। तीन वर्ष पूर्व आपदा से हाइवे को भारी नुकसान पहुंचा। पाडली, दोपांखी, भोर्या बैंड, लोहाली, रातीघाट आदि क्षेत्रों में हाइवे क्षतिग्रस्त हो गया। एनएच प्रशासन ने बामुश्किल आवाजाही सुचारु करवाई। अब केंद्रीय सड़क व भूतल मंत्रालय ने हाइवे कि मरम्मत व हाटमिक्स कार्य के लिए हरी झंडी दी है। अभी हाइवे की मरम्मत का कार्य शुरु भी नहीं किया जा सका है की हाटमिक्स कार्य शुरु होने पर व्यापारियों ने सवाल खड़े कर दिए हैं। व्यापारी नेता वीरेंद्र सिंह बिष्ट, गजेंद्र नेगी, मनीष तिवारी, गोविंद सिंह, फिरोज अहमद, कुलदीप खनायत आदि ने आरोप लगाया है की जगह जगह क्षतिग्रस्त हाइवे से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है पर एनएच प्रशासन अनदेखी पर आमादा है। बगैर हाइवे मरम्मत के हाटमिक्स किया जाना समझ से परे है। व्यापारियों ने हाटमिक्स कार्य से पहले हाइवे की मरम्मत किए जाने की मांग उठाई है। चेतावनी दी है की यदि मनमाना रवैया अपनाया गया तो फिर व्यापारी आंदोलन को विवश हो जाऐंगे।

error: Content is protected !!