◾आए दिन ठप हो जा रही घूना गांव की विद्युत आपूर्ति
◾ग्राम प्रधान ने विभागीय अधिकारियों पर लगाया उपेक्षा का आरोप
◾ जल्द व्यवस्था में सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे बेतालघाट ब्लॉक के घूना गांव में आए दिन विद्युत आपूर्ति चरमराने से पचास से ज्यादा परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान जया किशोर के अनुसार रोजाना आपूर्ति घंटों ठप हो रही है‌ बावजूद सुध नहीं ली जा रही। जल्द सुधार न होने पर ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों को साथ लेकर विद्युत विभाग के कार्यालय में धरने का ऐलान किया है।
घूना गांव के बाशिंदों को आए दिन विद्युत आपूर्ति चरमराने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घंटों आपूर्ति ठप हो जाने से नौनिहालों की पढ़ाई भी प्रभावित हो जा रही है। मोबाइल आदि विद्युत उपकरण खिलौने बन जा रहे हैं। स्थानीय एनके आर्या के अनुसार लंबे समय से परेशानी से जूझना पड़ रहा है। बगैर बारिश व हवा के आए दिन गांव की आपूर्ति ठप हो जा रही है। विभागीय अधिकारियों को समस्या के समाधान के लिए कहें जाने के बावजूद सुध नहीं ली जा रही। लगातार परेशानी बढ़ते ही जा रही है। गांव के लगभग पचास से ज्यादा परिवारो के दिक्कतों का सामना करने को मजबूर होना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान जया किशोर ने विद्युत विभाग पर उपभोक्ताओं की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। दो टूक चेतावनी दी है की यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो फिर गरमपानी स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय में धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया जाएगा।

error: Content is protected !!