🔳 हाईवे पर अस्तित्व में आई व्यापार मंडल की नई ईकाई
🔳 छह बाजार क्षेत्रों के व्यापारियों को किया गया एकजुट
🔳 नवनियुक्त पदाधिकारी जल्द करेंगे कार्यकारिणी का विस्तार
🔳 संगठनात्मक मजबूती के साथ समस्याओं के समाधान को होगा संघर्ष
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने नई व्यापारिक इकाइयों के गठन का कार्य तेज कर दिया है। वरिष्ठ पदाधिकारी के निर्देश पर सुयालखेत, मनर्सा, गंगोरी, काकडीघाट, जौरासी तथा नावली बाजार की एक संयुक्त इकाई का गठन कर तेजतर्रार व्यापारियों को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता के अनुसार जल्द ही कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।
संगठनात्मक मजबूती व व्यापारी हितों की रक्षा के लिए प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर नई इकाई अस्तित्व में आ गई है। हाईवे पर स्थित सुयालखेत, मनर्सा, गंगोरी, काकडीघाट, नावली तथा जौरासी बाजार को मिलाकर संयुक्त इकाई का गठन किया गया है। अस्तित्व में आई नई इकाई के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सुयालखेत बाजार की व्यापारी प्रकाश जोशी को सौंप गई है जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विनोद भट्ट तथा महामंत्री पद पर रुप सिंह जीना को मनोनीत किया गया है। नवनियुक्त अध्यक्ष प्रकाश जोशी के अनुसार छोटे-छोटे बाजार क्षेत्र को जोड़कर व्यापारिक इकाई के गठन का उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के साथ ही बाजार क्षेत्रों में हर संभव सुविधाएं उपलब्ध कराने को संघर्ष करना है। संगठन के प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि प्रदेश संयोजक डा. धर्म प्रकाश यादव व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा की संस्तुति पर पदाधिकारी को जिम्मेदारी सौंप गई है। जल्दी ही व्यापारी क्षेत्र के व्यापारियों को एकजुट कर कार्यकारिणी का विस्तार करेंगे। नई ईकाई के अस्तित्व में आने पर प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बिष्ट, गरमपानी इकाई के अध्यक्ष मनीष तिवारी, खैरना इकाई के गजेंद्र नेगी, बिशन जंतवाल, गोविंद सिंह नेगी, गौरव पंत, सुनील मेहरा, फिरोज अहमद , कुलदीप सिंह खनायत, आनंद सिंह नेगी आदि ने खुशी व्यक्त की है।