🔳 बेतालघाट के रोपा गांव में सात दिवसीय एनएसएस शिविर सम्पन्न
🔳 स्वयंसेवियों ने साझा किए शिविर के अनुभव
🔳 सेवा व समर्पण के भाव से समाज के प्रति कार्य करने का किया गया आह्वान
🔳 स्वयंसेवियों ने विशेष सफाई अभियान ग्रामीणों को किया जागरुक
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

शहीद खेम चंद्र डोर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट के एनएसएस शिविर के अंतिम दिन छापा पंत को उत्कृष्ट ग्रुप लीडर, पूजा सक्रिय समाज सेवी तथा निकिता बधानी उत्कृष्ट समाजसेवी तथा आलराउंड के रुप में हिमानी बिष्ट व ममता बोहरा को अनुशासित स्वयंसेवी के पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने स्वयंसेवियों से सेवा व समर्पण के भाव रखने का आह्वान किया।
सात दिवसीय एनएसएस शिविर के अंतिम दिन प्रथम सत्र में स्वयंसेवियों ने शिविर स्थल की साफ- सफाई को विशेष अभियान चला कूड़ा निस्तारण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य प्रो. विनय कुमार विद्यालंकर ने तैंतीस कोटि देवी – देवताओं में आठ वसु, ग्यारह रुद्र, बारह आदित्य व दो अश्विनी आदि प्रमुख वैदिक देवताओं के विषय में जानकारी दी। हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार दुष्यन्त कुमार के कथानक के माध्यम से सेवा व समर्पण के महत्व के विषय पर प्रकाश डाला।’सर्वे भवन्तु सुखिन:’ के माध्यम से स्वयसेवियों को कहा कि समाज के लिए मेरी क्या आहूति हो सकती है यह विचार हमारे भीतर आना चाहिए तभी हम समाज की सेवा नि:स्वार्थ सेवा कर पायेंगे। सबसे बड़ा धर्म ‘सेवा धर्म’ को बताते हुए “आचारः परमो धर्मः” पर भी विस्तृत जानकारी दी। मुख्य अतिथि आश्रम पद्धति विद्यालय बेतालघाट के प्रधानाचार्य बीआर कालाकोटी ने कहा कि समाज में प्रत्येक मनुष्य राष्ट्र के लिए कर्तव्यरत् हैं। राष्ट्रीय योजना के कार्यक्रम हमारे भीतर आत्मविश्वास के आत्मसम्मान को बढ़ाते है। विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता डा. दीप चंद्र रिखाडी ने स्वयंसेवियों को अपने जीवन के अनुभवों से प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ आशीर्वाद दिया। स्वयंसेवी ममता बोहरा तथा निकिता बधानी ने शिविर के अनुभव साझा किए। छाया पन्त, को उत्कृष्ट ग्रुप लीडर, पूजा को सक्रिय स्वयंसेवी, निकिता बधानी को उत्कृष्ट स्वयंसेवी तथा हिमानी बिष्ट को आल राउंडर तथा ममता बोहरा को अनुशासित स्वयंसेवी के रुप में पुरस्कृत किया गया। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी ममता पाण्डे डा. दीपक, डा. जयति दीक्षित, डा. ईप्सिता सिंह, डा. तरुण कुमार आर्या, प्रेमा देवी, ललित, बबीता करगेती, शीतल, मानसी , पूजा, सरोजनी, दीक्षा, निकिता बधानी, ममता बोहरा, निशा हाल्सी आदि मौजूद रहे।