🔳 प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन प्रभारी ने सौंपी जिम्मेदारी
🔳 अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे व खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे से सटे क्षेत्रों में नई इकाइयों का होगा गठन
🔳 गरमपानी, खैरना व आसपास के व्यापारियों ने जताई खुशी
🔳 व्यापारियों के हितों व संगठन की मजबूती को होगा काम
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने नगरीय क्षेत्र के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में संगठनात्मक मजबूती को कार्यकारिणी गठन का कार्य तेज कर दिया है। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे व रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे से सटे क्षेत्रों में कार्यकारिणी गठन का जिम्मा कृपाल राम को सौंपा गया है। कृपाल को फल्दाकोट, कंडारखुआ व चौगांव पट्टी में संगठन की मजबूती को प्रभारी की जिम्मेदारी सौपी गई है।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे तथा रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे पर स्थित बाजार क्षेत्रों में एक के बाद एक ईकाई के गठन के बाद अब प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने संगठनात्मक मजबूती को पिलखोली निवासी कृपाल राम को रानीखेत जिला प्रभारी नियुक्त किया है। संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने संयोजक धर्म प्रकाश की संस्तुति पर फल्दाकोट, कडारखुआ, नौगांव पट्टी प्रभारी मनोनीत किया है। कृपाल वर्तमान में चौगांव – फल्दाकोट जैनोली सेमधार चैतव कौतिक समिति अध्यक्ष, जन स्वराज मंच के प्रदेश संयोजक तथा जीआइसी जैनोली के पीटीए अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। कृपाल के मनोयन पर प्रदेश उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रदेश सचिव रामबाबू मिश्रा, कार्यकारिणी सदस्य भुवन जोशी, गरमपानी ईकाई अध्यक्ष मनीष तिवारी, खैरना गजेंद्र नेगी, पातली आंनद नेगी, भुजान कुलदीप सिंह, टूनाकोट सुनील मेहरा, नैनीपुल कुबेर सिंह जीना समेत कई पदाधिकारी व व्यापारियों ने खुशी व्यक्त की है।




